Last Updated:
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पिछली फिल्म धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ा दिया था. धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. ये फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. धुरंधर से तूफान लाने के बाद अब रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म को लेकर खबरों में बने हुए हैं.

नई दिल्ली. इस साल दिवाली पर नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

अब जहां रणबीर कपूर- राम के किरदार में दिखेंगे. वहीं दूसरी तरफ खबरें थीं कि रणवीर सिंह भी अपनी अपकमिंग फिल्म में भगवान शिव का किरदार अदा करते दिखेंगे. लेटेस्ट मीडया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने ‘इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं. लेकिन इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए राइटर अमीष त्रिपाठी ने इन दावों को खारिज किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की अपकमिंग फिल्म अमीष त्रिपाठी की किताब ‘इम्मोर्ट्ल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी जिसके रणवीर सिंह ने राइट्स खरीद लिए. खबर थी कि रणवीर सिंह फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाएंगे, लेकिन अमीष त्रिपाठी ने इन अफवाहों को खारिज किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)
Add News18 as
Preferred Source on Google

राइटर अमीष त्रिपाठी का कहना है कि किताब के राइट्स उनके पास ही हैं और उन्होंने अभी तक कोई भी डील नहीं की है. वो कहते हैं कि वो रणवीर के बहुत बड़े फैन हैं और उनके काम को पसंद करते हैं, लेकिन एक्टर के साथ फिल्म बनाने की खबर पूरी तरह गलत है.

मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक फिल्म को लेकर बाकी डिटेल्स नहीं साझा किए गए हैं. अभी तक फिल्म को लेकर जानकारी सीक्रेट है. रणवीर सिंह की इस अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर पर अभी तक विचार नहीं किया गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

साल 2010 में अमीष त्रिपाठी ने ‘इम्मोर्ट्ल्स ऑफ मेलुहा’ नाम की किताब पब्लिश किया था. ये लेखक की शिव ट्रायलॉजी की पहली बुक थी. पर्दे पर रणवीर सिंह को भगवान शिव के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

इसके साथ ही रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर भी बज बना हुआ है. फिल्म को हंसल मेहता अपने बेटे जय मेहता के साथ बना रहे हैं. फिल्म को लेकर सामने आई खबरों के मुताबिक ये एक जॉम्बी एपोकैलिप्स फिल्म होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

रणवीर सिंह की पिछली फिल्म धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज की अपार सफलता ने एक्टर को इंडस्ट्री के टॉप ए लिस्टर्स में शामिल कर दिया है. आज की तारीख में वो सबसे ज्यादा डिमांड वाले एक्टर बन गए हैं. पिछली दो फिल्मों की सफलता के बाद अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

