Protool

Bandar X HJTIHH BOC Day 2: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ दूसरे दिन कमाए करोड़ों, लाखों में सिमटी ‘बंदर’ की कमाई

Last Updated:

Bandar X Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इन ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक ही दिन रिलीज हुई है. इसके साथ पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ भी रिलीज हुई. यहां हम आपको दो बॉलीवुड फिल्म ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने जा रहे हैं.

HJTIHH bandar

‘बंदर’ में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है. क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छा बताया है, लेकिन फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींचने में असफल साबित हो रही है. जब लव ट्राएंगल पर बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पांस मिला है. कलेक्शन के हिसाब से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ‘बंदर’ को पछाड़ दिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

bandar box office

‘बंदर’ ने बॉक्स ऑफिस की लाखों के कलेक्शन के साथ शुरुआत की. अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया. यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे बॉबी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

bandar box office

‘बंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये की ओपनिंग की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बॉबी देओल की इस फिल्म ने दूसरे दिन 95 लाख रुपए की कमाई की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

bandar box office

‘बंदर’ को थिएटर्स में 1257 शो मिले हैं. फिल्म की कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बॉक्स ऑफिस पर अनुराग कश्यप की यह फिल्म बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की अन्य फिल्मों से टकरा रही है. फिल्म को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पेद्दी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके अलावा, फिल्म हॉलीवुड की ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ से भी भिड़ रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

HJTIHH box office

बात करें, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. इस डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. बतौर डायरेक्टर यह उनकी आखिरी फिल्म है. फिल्म को मिली-जुली रिव्यूज मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. कई फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

HJTIHH box office

वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 7.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

HJTIHH box office

इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ओवरसीज में इस फिल्म ने दूसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 23.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

HJTIHH box office

यह फिल्म डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल है, क्योंकि उन्होंने वरुण धवन स्टारर इस फिल्म के बाद फिल्ममेकिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. यह बाप-बेटे की चौथी फिल्म है. तीन लीड स्टार्स के अलावा, फिल्म में जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे, अली असगर, कुब्रा सैत, राकेश बेदी और मनोज पाहवा भी नजर आए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *