Last Updated:
अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. ‘मोहरा’ से लेकर ‘सूर्यवंशी’ तक, उन्होंने ईमानदार, निडर और एक्शन से भरपूर पुलिस अफसरों के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता. ‘खाकी’, ‘आन: मेन एट वर्क’ और ‘राउडी राठौड़’ जैसी फिल्मों में उनका खाकी अवतार आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पुलिस किरदारों में गिना जाता है.

अक्षय कुमार ने 7 फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स पर कई फिल्में बनी हैं. अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान समेत कई सितारों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पर्दे पर खूब धाक जमाई थी. आज अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें वो पुलिसवाले के रोल में दिखे थे. इनमें से कई फिल्मों ने पर्दे पर धांसू कमाई की थी. तो चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिनमें अक्षय ने वर्दी पहनी थी.
साल 1994 में अक्षय कुमार पहली बार पुलिसवाले के रोल में दिखे थे. ‘मोहरा’ अक्षय कुमार के शुरुआती करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर अमर सक्सेना का किरदार निभाया. फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदार में दिखे थे. दमदार एक्शन, रहस्य और लोकप्रिय गीतों ने इस फिल्म को यादगार बना दिया.
वर्दी में छाए अक्षय कुमार
खिलाड़ी 42- इसमें अक्षय कुमार डबल रोल में दिखाई दिए. फिल्म में अपराध, धोखा और जांच का रोमांचक मिश्रण देखने को मिला. इस फिल्म के खतरनाक स्टंट आज भी उनके करियर के सबसे चर्चित दृश्यों में गिने जाते हैं.
पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी- इस फिल्म में अक्षय ने पुलिस व्यवस्था के भीतर की चुनौतियों और भ्रष्टाचार को दर्शाने वाला किरदार निभाया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन विषय गंभीर और प्रभावशाली था. पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी- साल 2004 में आई थी.
सुपरहिट थी ‘खाकी’
साल 2004 में फिल्म खाकी भी आई थी. खाकी में अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर शेखर वर्मा की भूमिका निभाई. अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन पुलिस थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है.
इसी साल अक्षय कुमार ने तीन फिल्मों में पुलिसवाले का रोल अदा किया था. उनकी फिल्म आन मेन एट वर्क भी रिलीज हुई थी जिसमें वो वर्दी पहने दिखे थे. फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी हरि ओम पाट्नायक के दमदार किरदार में नजर आए. फिल्म में उन्होंने एक ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, जो अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है.
सोनाक्षी सिन्हा संग छाई थी जोड़ी
राउडी राठौर में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म में अक्षय कुमार ने एसपी विक्रम राठौड़ की भूमिका निभाई. उनका यह किरदार बहादुर, ईमानदार और न्याय के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाला पुलिस अधिकारी था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
साल 2021 में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रूप में नजर आए. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया. यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का अहम हिस्सा है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

