Protool

akshay kumar and priyanka chopra movieबॉलीवुड की वो सुपरहिट जोड़ी, एक साथ दी 5 फिल्में, अफेयर की हुई चर्चा तो सुपरस्टार की पत्नी ने ले डाला बड़ा फैसला

Last Updated:

Akshay kumar and Priyanka chopra movies: अक्षय कुमार की फिल्म ‘अंदाज’ से प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने एक्टिंग डेब्यू किया था. प्रियंका और अक्षय की जोड़ी 2000 के दशक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था.

बॉलीवुड की वो सुपरहिट जोड़ी, एक साथ दी 5 फिल्में, फिर टूट गई जोड़ी Zoom

दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था.

नई दिल्ली.  प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. देसी गर्ल ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. पूर्व मिस वर्ल्ड ने साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ अंदाज से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. प्रियंका और अक्षय की जोड़ी 2000 के दशक की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक थी. इस फिल्म की सफलता के बाद दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया था. लगातार साथ काम करने के दौरान दोनों के अफेयर की चर्चाएं थीं जिसके बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राहें अलग कर लीं.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का अफेयर था जिसकी वजह से दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था. बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं थीं कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को दोनों के रिश्ते की भनक लग गई थी जिसकी वजह से उन्होंने एक्टर को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था. कहा जाता है कि पत्नी ट्विंकल खन्ना के डर से अक्षय कुमार ने दोबारा कभी देसी गर्ल के साथ काम नहीं किया. लेकिन अफेयर की खबरों से पहले दोनों की जोड़ी ने साथ में कई फिल्में की थीं जिनके बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं.

प्रियंका ने अक्षय कुमार के साथ किया था डेब्यू

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने साल 2003 में अंदाज से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म अक्षय कुमार लीड रोल में थे. प्रियंका और लारा दोनों ने अक्षय की लव इंटरेस्ट का रोल अदा किया था. इस फिल्म का निर्देशन राज कंवर किया था. फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था. फिल्म सफल रही थी.

इसके बाद दोनों की जोड़ी को ‘मुझसे शादी करोगे’ में साथ देखा गया था. डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान खान भी अहम रोल में दिखे थे. फिल्म कमाई के मामले में भी सफल रही थी. ये आइकॉनिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जबरदस्त कमाई कर गई थी.

‘अंदाज’

‘ऐतराज’ में पहली बार नेगेटिव रोल में दिखी थीं प्रियंका

अब बात करते हैं इस जोड़ी की सबसे सफल फिल्म ‘ऐतराज’ की. ऐतराज ने प्रियंका चोपड़ा के करियर में अहम किरदार अदा किया. फिल्म देसी गर्ल के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. इस फिल्म में प्रियंका पहली बार नेगेटिव रोल में दिखी थीं और करियर के पीक पर नेगेटिव रोल अदा कर न सिर्फ उन्होंने इंडस्ट्री की दकियानूसी सोच को चैलेंज किया बल्कि एक नई मिसाल भी कायम की. प्रियंका ने साबित किया कि नेगेटिव रोल अदा कर भी वो टॉप एक्ट्रेस बन सकती हैं. अब्बास मस्तान की ऐतराज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. ये प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में गिनी जाती है.

‘वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम’ में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा दोबारा एक साथ दिखे थे. दोनों के काम को काफी सराहा भी गया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और शेफाली शाह भी अहम किरदारों में दिखे थे. इसके बाद दोनों की जोड़ी को बरसात में देखा गया था, लेकिन फिल्म बरसात में अक्षय कुमार लीड रोल में नहीं थे, फिल्म में बॉबी देओल ने मुख्य किरदार अदा किया था. अक्षय का सिर्फ कैमियो था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *