Last Updated:
महिमा चौधरी की बेटी अरिना चौधरी इन दिनों अचानक इंटरनेट पर छा गई है. दरअसल वह अपने एक्टिंग डेब्यू की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर रूमर्स हैं कि अरिना ने चुपचाप एक्टिंग डेब्यू कर लिया है? इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. जानिए क्या है पूरी खबर..

90s की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस महिमा चौधरी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर आज भी चर्चा में रहती हैं.एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हैं,लेकिन वे अक्सर इंवेंट वगैरा में स्पॉट होती रहती हैं. बता दें कि महिमा की बेटी अरिना चौधरी भी इंटरनेट पर अक्सर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस जब भी किसी इवेंट में अपनी लाडली को ले जाती हैं, उनकी फोटो आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छा जाती है. अब अरिना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.दरअसल इस बार वह अपनी एक्टिंग डेब्यू की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. इंटरनेट पर रूमर्स है कि वह इस पॉपुलर सीरीज से अपना डेब्यू कर चुकी हैं, जिसे लेकर वह खबरों में हैं.(फोटो साभार-instagram @mahimachaudhry/imdb)

ये तस्वीर हॉलीवुड एक्ट्रेस मिका अब्दाला की है,लेकिन कुछ यूजर्स उन्हें महिमा चौधरी की बेटी समझ बैठे. वहीं कुछ को 90s की महिमा चौधरी की याद आ गई. अरिना का फेस कट, स्माइल और ओवरऑल लुक देखकर कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए. लोगों को लगा कि पोस्टर में नजर आ रही एक्ट्रेस और अरिना एक ही हैं. (फोटो साभार-instagram @mika.abdalla)

पोस्टर में नजर आ रही मिका को देखकर कई लोग यही सोच बैठे कि शायद महिमा चौधरी की बेटी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया कि वह पॉपुलर सीरीज ‘ऑफ कैंपस ‘की नई हीरोइन बन चुकी हैं. जिसके बाद इंटरनेट पर तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं और लोग लगातार इसे लेकर चर्चा करने लगे.(फोटो साभार- imdb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तस्वीरों के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि अरिना बिल्कुल किसी प्रोफेशनल एक्ट्रेस की तरह दिखती हैं. वहीं कई लोगों को लगा कि उन्होंने चुपचाप एक्टिंग डेब्यू कर लिया है. हालांकि बाद में साफ हुआ कि अरिना ने किसी सीरीज में काम नहीं किया है, बल्कि लोग सिर्फ उनके लुक्स को देखकर धोखा खा गए थे.(फोटो साभार-instagram @mahimachaudhr)

अरिना चौधरी वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई लोगों ने उन्हें महिमा चौधरी की कार्बन कॉपी बताया. फैंस का कहना है कि अरिना की सादगी और स्माइल बिल्कुल अपनी मां जैसी है.(फोटो साभार-instagram @mahimachaudhr)

अरिना ने अभी तक एक्टिंग डेब्यू को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन वायरल तस्वीरों के बाद लोग जरूर जानना चाहते हैं कि क्या वह भी अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाएंगी. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और ‘ऑफ कैंपस’ एक्ट्रेस से हो रही तुलना ही चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है. (फोटो साभार-instagram @mahimachaudhr)

अरिना चौधरी भले ही अभी फिल्मों और कैमरों से दूरी बनाए हुए हों, लेकिन उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी देखकर फैंस लगातार उनके बॉलीवुड डेब्यू की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि अगर अरिना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखती हैं, तो वह अपनी मां महिमा चौधरी की तरह इंडस्ट्री में अलग पहचान बना सकती हैं. फैंस को इंतजार है कि क्या वह सच में एक्टिंग की दुनिया में एंट्री लेंगी या फिर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करेंगी. (फोटो साभार-instagram@mahimachaudhr)

