Protool

रणबीर कपूर ने किराए पर दिया पाली हिल वाला अपार्टमेंट, 11 लाख मंथली होगा रेंट!

रणबीर कपूर ने अपना अपार्टमेंट ‘वास्तु’ को किराए पर देने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने ये अपार्टमेंट 11 लाख प्रति महीने के किराए पर 5 साल के लिए दिया है.

रणबीर ने अपार्टमेंट दिया किराए पर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वास्तु’ बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर स्थित अपार्टमेंट के लिए लीव-एंड-लाइसेंस एग्रीमेंट 19 मई 2026 को रजिस्टर किया गया था. ये अपार्टमेंट 2,460 वर्ग फीट में फैला हुआ है. रणबीर ने 2016 में इसे 35 करोड़ में खरीदा था. इसे गौरी खान ने डिजाइन किया था. अपार्टमेंट को आदित्य शुक्ला ने किराए पर लिया है. इसमें 5 परसेंट बढ़ोतरी का क्लॉज शामिल है. इस डील में 45 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है.

ये पढ़ें- करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश ने किया डिफेंड, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को चीट करने की अफवाहों पर कहा ये

बता दें कि रणबीर और आलिया हाल ही में अपने नए बंगले कृष्णा राज में शिफ्ट हुए हैं. ये उनका पुश्तैनी घर है, जिसे रणबीर ने रेनोवेट  करवाया था. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide BO: पोस्ट कोविड एरा में बनी अक्षय की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 300 Cr क्लब में होगी एंटर?

रणबीर ने घर का नाम अपनी दादी कृष्णा राज के नाम पर रखा है. रिपोर्ट्स हैं कि इस बंगले में ऋषि कपूर के लिएए भी एक कमरा डेडिकेट किया गया है. इस बंगले का रेनोवेशन कई सालों तक चला था. ओरिजनली ये बंगला 80 साल पहले बना था. मालूम हो कि हाल ही में रणबीर कपूर ने अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है. इस प्लॉट की कीमत 3.31 करोड़ बताई जा रही है.

रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ में दिखेंगे. इस फिल्म को ‘रामायण’ को नितेश तिवारी बना रहे हैं. इस फिल्म रणबीर कपूर भगवान राम को रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे. वहीं सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं. 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *