Last Updated:
अरुणा ईरान ने एक्टिंग की दुनिया में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन पहचान उन्हें नेगेटिव रोल निभाकर ही मिली. अरुणा ने अपने करियर में हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया है. उन्होंने स्मिता पाटिल के साथ भी काम किया था. एक रोल में एक्ट्रेस को देखकर तो अरुणा की आंखें तो फटी रह गई थी.

नई दिल्ली. स्मिता पाटिल ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए थे.उनकी एक्टिंग देख लोग उनके मुरीद हो जाते थे. लेकिन अरुणा ईरानी ने उन्हें बहुत हल्के में ले लिया था. अरुणा और स्मिता दोनों ने ही एक फिल्म में काम किया था, लेकिन अरुणा को लगा था कि स्मिता इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हैं.

अरुणा ईरानी ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. साल 1961 में महज 9 साल की उम्र में फिल्म ‘गंगा जमुना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.

अरुणा ईरानी भले ही कभी लीड हीरोइन नहीं बन पाई हो, लेकिन बतौर वैंप और साइड रोल में वह तहलका मचा देती थीं. वह कई फिल्मों में तो उनका किरदार लीड हीरोइन पर भी भारी पड़ जाता था. फिर भी वह लीड हीरोइन नहीं बन पाई थीं. जितेंद्र के साथ तो वह ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यूं तो अरुणा ने अपने करियर में हर एक्ट्रेस के साथ काम किया है. लेकिन जब स्मिता के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला तो वह हैरान रह गई थीं. इस बात का खुलासा खुद अरुणा ईरानी ने अपने इंटरव्यू में किया था.

यूं तो अरुणा ने अपने करियर में हर एक्ट्रेस के साथ काम किया है. लेकिन जब स्मिता के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला तो वह हैरान रह गई थीं. इस बात का खुलासा खुद अरुणा ईरानी ने अपने इंटरव्यू में किया था.

अरुणा ने अपनी बातचीत में कहा कि मैंने स्मिता के साथ ‘पेट प्यार और पाप’ फिल्म में साथ काम किया था. इस फिल्म में हम दोनों को कचरा उठाने वाली का रोल निभाना था.लेकिन स्मिता उस रोल में ऐसी गजब की लगी थीं कि वह देखती रह गई थीं.

लेकिन बाद में मैंने स्मिता के साथ एक फिल्म में काम किया, जिसमें उन्होंने राजकुमारी का रोल निभाया था. मैंने सुनते ही कहा था कि स्मिता राजकुमारी के रोल में कैसे नजर आ सकती है. ये रोल उनके लिए परफेक्ट नहीं लगता.

अपनी बात आगे रखते हुए अरुणा ने कहा कि जब मैंने राजकुमारी के लुक में स्मिता को देखा, उनकी चाल, उनके एक्सप्रेशंस और उनकी ग्रेस देखकर मेरी आंखें फटी की फटी ही रह गई थीं. मैं समझ ही नहीं पा रही थीं कि ये स्मिता पाटिल हैं.

बता दें कि उस दिन के बाद से अरुणा भी स्मिता की मुरीद हो गई थीं. आज भी वह स्मिता को याद करती हैं, तो उनकी तारीफ के पुल बांधने लगती हैं.अरुणा की बात करें तो वह भी अपने हर किरदार में जान फूंक दिया करती थीं.

