मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इस गाने में जबरदस्त विजुअल्स, हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी, फ्रेंचाइजी की पुरानी यादें और अक्षय कुमार के लीड में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिलती है. यह गाना पूरी तरह से मस्ती, कॉमेडी, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. इस गाने को देखकर आपको हंसी भी आएगी. आप इसकी बीट पर झूम भी लेंगे. इतना ही गाने में क्लासिकल म्युजिक भी है. इसके साथ-साथ गाने में ऐसे कई एलिमेंट्स हैं, जो आपको खुशी से झूमने पर मजबूर कर देंगे. गाने के शुरुआत अक्षय कुमार-तुषार कपूर के आलू और सुनील शेट्टी-अरशद वारसी के कांदे बेचने से होती है. यह आपको वेलकम में नाना पाटेकर के किरदार की याद दिलेगा. इसके बाद जंगल में मस्ती से भरे टाइटल ट्रैक की शुरुआत होती है. गाने में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, फरीदा जलाल और लारा दत्ता समेत कई बड़े सितारे हैं.

