Last Updated:
शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक अनदेखी फोटो शेयर की है. इस फोटो में शबाना आजमी अपने बचपन की दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है.
शबाना आजमी ने शेयर की फोटो.
नई दिल्ली. शबाना आजमी ने एक बार फिर अपने फैंस को अतीत की खूबसूरत यादों से रूबरू कराया है. अनुभवी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक दुर्लभ श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की, जिसने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया. तस्वीर में नन्ही शबाना कई बच्चों के साथ बैठी नजर आ रही हैं और सभी कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं.
इस अनमोल तस्वीर के साथ शबाना ने बताया कि यह फोटो उन्हें हाल ही में मशहूर उर्दू लेखक सज्जाद जहीर की पोती ने भेजी. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह तस्वीर 1955 की है और उन्हें रेड फ्लैग हॉल में बिताए गए उन दिनों की याद दिलाती है. रेड फ्लैग हॉल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि उस दौर के लेखकों, कलाकारों और विचारकों का जीवंत सांस्कृतिक केंद्र हुआ करता था.
फैंस लुटा रहे प्यार
शबाना की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी प्यार बरसाया. दिया मिर्जा ने दिल वाले इमोजी के जरिए अपना स्नेह जताया, जबकि दिव्या दत्ता ने कमेंट किया, “यह शरारती बच्ची कितनी प्यारी लग रही है.”
यहां देखें फोटो
View this post on Instagram

