संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही है. जबकि इसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने पॉजिटिव रिव्यूज दिए. ऐसे में अब आम लोगों से लेकर राजनीति के कई बड़े चेहरे फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में अब राष्ट्रपति भवन में भी इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हुई.
सीएम रेखा गुप्ता ने भी थी ‘आखिरी सवाल’ की तारीफ
यूएई में बैन और फिल्म को रोकने के लिए PIL दायर की गई. इसे लेकर जहां काफी विवाद है वहीं, भारत में संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म देख इसकी सराहना की थी, वहीं अब आज राष्ट्रपति भवन में भी इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई.
एक तरफ जहां फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे, वहीं दूसरी तरफ आम दर्शकों से लेकर बड़े राजनीतिक और सरकारी चेहरों तक हर कोई इसे देखने पहुंच रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है आखिर ‘आखिरी सवाल’ में ऐसा क्या है, जिसे देखने के बाद हर कोई प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो रहा है?
ये भी पढ़ेंः Aakhri Sawal Box Office: ‘आखिरी सवाल’ के दूसरे दिन घटे शोज, संजय दत्त की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यूएई में बैन होने और फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल होने के बावजूद, भारत में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मुद्दा उठाती है, जो सीधे समाज और आम आदमी से जुड़ता है.
‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है. फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन दिन 40 लाख रुपये कमाए.
ये भी पढ़ेंः बेहद ग्लैमरस हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ एक्ट्रेस, शरवरी वाघ के इन लुक्स से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजर
बहरहाल, संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो ‘खलनायक रिटर्नस’ में नजर आने वाले हैं, जो खलनायक का सीक्वल है.

