Last Updated:
सारा अली खान बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं. उनके कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर शुभमन गिल समेत कई लोगों के साथ अलग-अलग समय पर डेट करने की चर्चाएं रहीं. लेकिन वह अभी तक सिंगल है. वह सिर्फ 30 साल की हैं. न्यूज18 शोश को दिए इंटरव्यू में उनका कहना है कि वह शादी को जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं. जबकि उनके कई दोस्त और पार्टनर अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ चुके हैं. वह अपने ग्रोथ और करियर को प्राथमिकता देती हैं और खुद को ‘ग्रीन फ्लैग’ मानती हैं.

सारा अली खान 30 की उम्र में भी सिंगल हैं. उनका फिल्मी करियर 8 साल से ज्यादा का हो गया है. इस दौरान उनके अफेयर की चर्चा कई लोगों के साथ जुड़ी. लेकिन आधिकारिक पर इन रिश्तों पर कुछ नहीं कहा. अब न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में शादी और रिलेशनशिप के बारे में बात की. उन्होंने प्रेशर के बजाय पैशेंस को चुनने और साथी की तलाश के बजाय खुद की ग्रोथ को प्राथमिकता देने की बात कही, खासकर तब जब उनके कई दोस्त अपना जीवनसाथी ढूंढ चुके हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

सारा अली खान के मुताबिक, वह शादी को लेकर कोई भ्रम नहीं रखतीं क्योंकि सभी शादियां खुशहाल नहीं होतीं. सारा अली खान ने कहा,”आप अपने अनुभवों और अपने आसपास जो देखते हैं, उसके आधार पर सोचते हैं. अगर मैं सीरियस हो जाऊं तो मैंने देखा है कि शादियां गलत भी हो सकती हैं. तो उससे बेहतर है कि आप इंतजार करें और सही इंसान के साथ शादी करें.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

सारा अली खान के मुताबिक, वह खुद में पूरी हैं और उन्हें नहीं लगता कि जीवन में किसी की कमी को पूरा करने के लिए पार्टनर की जरूरत है. सारा ने कहा, “और जब वो समय आएगा, तब सही होगा. मुझे लगता है यही सबसे जरूरी बात है. मेरे पास वो सब है जिससे मैं ठीक रह सकती हूं (बिना शादी के). मुझे खुद को पूरा करने की जरूरत महसूस नहीं होती. मैं खुद को पूरा करने के लिए किसी की तलाश में नहीं हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिलहाल, सारा चाहती हैं कि उनका करियर उनकी प्राथमिकता बना रहे. सारा अली खान ने कहा,”मैं चाहती हूं कि मैं खुद में एक पूरी इंसान बनूं. और फिर अगर कोई मुझे सराहे, मुझे और बेहतर महसूस कराए, तो ठीक है. अपने अंदर की कमी को किसी और में ढूंढना टिकाऊ नहीं है. ऐसा नहीं करना चाहिए. और अभी मैं काम करना चाहती हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

सारा अली खान, “इस बीच, अगर सही इंसान आना है तो वो आएगा. मुझे सच में लगता है कि जल्दी का काम शैतान का होता है. इसलिए मैं इन चीजों में जल्दी नहीं करती.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

लेकिन जब सारा अली खान से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह अपने पार्टनर के लिए ‘रेड फ्लैग’ हो सकती हैं? उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कभी-कभी मैं खुद के दिमाग में उलझ जाती हूं. लेकिन वो मेरी अपनी बात है, मुझे नहीं लगता कि उसका असर दूसरे पर पड़ेगा. उसके अलावा, मैं ग्रीन फ्लैग हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन सारा की परफॉर्मेंस और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन ने भी सुर्खियां बटोरीं, जब इंटरनेट पर कहा गया कि सारा और रकुल प्रीत सिंह अपनी को-स्टार वमीका गब्बी को ‘इग्नोर’ कर रही हैं. इन अटकलों को खारिज करते हुए सारा ने कहा था, “आखिरकार ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक एक्टर और इंसान के तौर पर कितने सुरक्षित हैं. हम तीनों बहुत अलग हैं, लेकिन अपनी-अपनी जगह पर आत्मविश्वासी और सुरक्षित हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saraalikhan95)

