Protool

ऐश्वर्या राय का हीरो, बनना चाहता था IAS…बन गया फिल्म स्टार, 1 हादसे ने छीना स्टारडम, सालों झेला गुमनामी का दर्द

Last Updated:

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में एक सितारा उदय हो रहा था. ‘माचिस’, ‘जोश’ जैसी कुछ फिल्मों से हिट स्टार बन गया. वे एक संपन्न राजनीतिक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं. वह एक्टिंग में आने से पहले एक शिक्षक थे. जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक गोवा में एक वॉटर-स्कीइंग हादसे में घायल हो गए, जिसमें उनके कंघे को चोट आई. वे करीब 8 साल तक पर्दे से दूर रहे. हालांकि, उन्होंने ‘आर्या’ वेब सीरीज और फिल्म ‘कटपुतली’ से शानदार कमबैक किया. वे फिलहाल एक सिंगल फादर के रूप में अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं.

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

नई दिल्ली: 90 के दशक में एक हीरो की मुस्कान और सादगी पर दुनिया फिदा थी. वे ‘माचिस’ और ‘जोश’ जैसी फिल्मों से रातों-रात स्टार बन गए थे. एक्टर को देखकर लगता था कि वे लंबी रेस का घोड़ा हैं. लेकिन फिर ऐसा वक्त आया जब पर्दे से उनकी चमक अचानक गायब हो गई. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

एक्टर का ताल्लुक एक बेहद रसूखदार परिवार से है. उनके पिता यूपी में विधायक रहे और मां ओडिशा के राजघराने से थीं. पढ़ाई-लिखाई में भी वे अव्वल थे. दून स्कूल और सेंट स्टीफंस से पढ़े चंद्रचूड़ असल में आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देख रहे थे और यूपीएससी की तैयारी में जुटे थे. (फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

एक्टिंग में आने से पहले चंद्रचूड़ बच्चों को इतिहास और संगीत सिखाते थे. उन्होंने अमिताभ बच्चन की कंपनी के जरिए ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा. लेकिन असली पहचान उन्हें गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से मिली, जहां एक परेशान युवक के किरदार ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार और ‘बेस्ट डेब्यू’ का अवॉर्ड दिला दिया.
(फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

एक्टर के करियर में इसके बाद तो जैसे हिट फिल्मों की झड़ी लग गई. ‘दाग: द फायर’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. उन्होंने फिल्म ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया और शाहरुख खान के सामने अपनी एक अलग छाप छोड़ी, लेकिन तभी किस्मत ने एक बुरा मोड़ लिया. (फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

गोवा में छुट्टियों के दौरान वॉटर-स्कीइंग करते हुए उनके कंधे में गंभीर चोट लग गई. यह चोट इतनी गहरी थी कि उनका कंधा बार-बार अपनी जगह से खिसक जाता था. इस वजह से वे फिल्मों की शूटिंग नहीं कर पाते थे. वे इलाज और रिकवरी के चक्कर में करीब आठ साल तक इंडस्ट्री से पूरी तरह कट गए. (फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

काम से दूर रहने और दवाइयों के असर से उनका वजन काफी बढ़ गया, जिससे उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया. उन्होंने एक इंटरव्यू में माना था कि वह दौर काफी निराशाजनक था, पर उन्होंने हार नहीं मानी. उन्हें इस बात का मलाल जरूर था कि जिस ऊंचाई पर वे थे, वहां से वे काफी नीचे आ गए थे. (फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

चंद्रचूड़ ने सालों के इंतजार के बाद सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ से धमाकेदार वापसी की. ओटीटी पर उनकी एक्टिंग को दोबारा सराहा गया. इसके बाद, वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘कटपुतली’ में भी अहम रोल में दिखे. उन्होंने दिखा दिया कि हुनर कभी पुराना नहीं होता और स्ट्रगल के बाद मिली जीत का मजा ही कुछ और है. (फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

Chandrachur Singh, Chandrachur Singh news, Chandrachur Singh movies, where is Chandrachur Singh, Chandrachur Singh now, missing star Chandrachur Singh, चंद्रचूड़ सिंह, चंद्रचूड़ सिंह की फिल्में

आजकल चंद्रचूड़ अपनी निजी जिंदगी में ज्यादा बिजी रहते हैं. वे पत्नी से अलग होने के बाद एक सिंगल फादर के तौर पर अपने बेटे शारंजय की परवरिश कर रहे हैं. अब वे सिर्फ वही प्रोजेक्ट्स चुनते हैं जो उनके दिल के करीब हों. उनका कहना है कि वे अपनी पुरानी गलतियों से सीख चुके हैं और अब टिकने के इरादे से लौटे हैं.(फोटो साभार: Instagram@imchandrachursingh)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *