Protool

मौनी रॉय ले रही हैं पति सूरज नांबियार से तलाक! 4 साल में हो गई खटपट? पहले किया अनफॉलो फिर डिलीट की शादी की PICS

Last Updated:

टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. रूमर्स हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार आ गई है. चर्चा ये भी है कि दोनों जल्द ही एक दूजे से अलग हो सकते हैं. इस बात को हवा तब लगी, जब फैंस ने देखा कि कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी हैं. जानिए क्या है पूरी खबर-

ग्लैमर की दुनिया में रिश्ते कब बन जाएं और कब बिगड़ने लगें, कुछ कहा नहीं जा सकता. कई बार फैंस के पसंदीदा सितारों के रिश्तों में आई दूरियां लोगों को भी हैरान कर देती हैं. इसी बीच टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल माने जाने वाले मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर अब अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है.  (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

दरअसल, सोशल मीडिया पर नजर रखने वाले फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. कल तक जहां दोनों की फीड रोमांटिक तस्वीरों से भरी रहती थी, वहीं अब अचानक आई इस डिजिटल दूरी ने फैंस को हैरान कर दिया है. इतना ही नहीं मौनी ने पति और शादी की कुछ फोटोज तक डिलीट कर दी हैं.                                               (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिना जाता है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे. फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी. ऐसे में अचानक दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना लोगों को हैरान कर रहा है.  (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया यूजर्स ने सबसे पहले नोटिस किया कि मौनी और सूरज अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इसके बाद से ही इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं. कई लोग इसे कपल के बीच दूरी का संकेत मान रहे हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

मौनी और सूरज की शादी साल 2022 में गोवा में हुई थी. उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और फैंस ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया था. शादी में बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से रस्में निभाई गई थीं. कपल की ग्रैंड वेडिंग काफी समय तक चर्चा में रही थी. (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

कुछ समय पहले तक मौनी और सूरज साथ में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. मौनी अक्सर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती थीं. दोनों कई इवेंट्स में भी साथ दिखाई देते थे. ऐसे में अचानक आई इन खबरों ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस मामले को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ छोटी नाराजगी हो सकती है. वहीं कई फैंस का मानना है कि बिना कपल के बयान के किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा. फिलहाल दोनों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उन्होंने अपने करियर में कई हिट शोज दिए हैं. हालांकि ‘नागिन’ शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा. मौनी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.  (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *