Last Updated:
अजय देवगन के फैंस के लिए ‘दृश्यम 3’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कन्फर्म किया है कि हिंदी वर्जन मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्म से बिल्कुल अलग होगा. अभिषेक के मुताबिक, जहां मलयालम फिल्म में फैमिली ड्रामा पर ज्यादा जोर है, वहीं हिंदी वर्जन को एक जबरदस्त फैमिली थ्रिलर के तौर पर तैयार किया गया है. उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि इस बार विजय सलगांवकर की कहानी में एक ऐसा नया ट्रैक और चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 अब अपनी रिलीज की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है. इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं और उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की मूवी से कितनी अलग होगी इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

पिंकविला के साथ बातचीत में अभिषेक पाठक ने कन्फर्म किया है कि ‘दृश्यम 3’ के हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरी हो चुकी है, बस थोड़ा-बहुत पैचवर्क चल रहा है. हिंदी वर्जन के बारे में बात करते हुए अभिषेक पाठक ने बताया, ‘फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो चुकी है. फिलहाल हम थोड़े-बहुत पैचवर्क पर काम कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी है.’

अभिषेक ने आगे कहा, ‘मलयालम दृश्यम में लोग जो देख रहे हैं, हिंदी वर्जन उससे काफी अलग होगा. मैंने हिंदी दर्शकों के मिजाज को ध्यान में रखते हुए एक बिल्कुल अलग ट्रैक तैयार किया है, जो यहां के लोगों को बहुत पसंद आएगा. जहां मलयालम वर्जन का पूरा फोकस फैमिली ड्रामा पर ज्यादा रहता है, वहीं हमारी फिल्म एक फैमिली थ्रिलर के तौर पर उभरेगी. यही इस फिल्म की असली जान है. जब ट्रेलर सामने आएगा, तब लोगों को खुद अहसास होगा कि ये दोनों फिल्मो की दुनिया एक-दूसरे से कितनी अलग और रोमांचक हैं.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

डायरेक्टर ने ‘दृश्यम 3’ की मेकिंग को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात शेयर की. उनके मुताबिक, इस फिल्म की कहानी को तैयार करने का तरीका आम फिल्मों से बिल्कुल अलग रहा. उन्होंने बताया कि ‘दृश्यम’ जैसी फिल्म को आप शुरुआत से नहीं लिख सकते, क्योंकि पूरी कहानी उसके क्लाइमैक्स यानी अंत पर टिकी होती है.

अभिषेक ने बताया, ‘मैंने और मेरी टीम ने अलग-अलग ड्राफ्ट तैयार किए थे. ऐसी फिल्मों में सबसे पहले आपको क्लाइमैक्रस को क्रैक करना होता है. जब मैंने अपनी कहानी लिखी, तो मेरे दिमाग में बस एक मेन आइडिया था कि अगर आखिर में ऐसा हो जाए तो क्या होगा? यही वो बड़ा ट्विस्ट है जो सिनेमाघरों में दर्शकों के होश उड़ा देगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक बार जब क्लाइमैक्स फाइनल हो गया, तो मैंने पीछे की तरफ से कहानी लिखनी शुरू की. आप इस तरह की फिल्म को सीधे-सीधे नहीं लिख सकते. पहले आपको फिल्म का कोर फ्लॉट पता होना चाहिए, फिर उसके हिसाब से पूरी स्क्रिप्ट का ताना-बाना बुना जाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक बार जब क्लाइमैक्स फाइनल हो गया, तो मैंने पीछे की तरफ से कहानी लिखनी शुरू की. आप इस तरह की फिल्म को सीधे-सीधे नहीं लिख सकते. पहले आपको फिल्म का कोर फ्लॉट पता होना चाहिए, फिर उसके हिसाब से पूरी स्क्रिप्ट का ताना-बाना बुना जाता है.’

अभिषेक पाठक ने आगे बताया कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए उनके और जीतू जोसेफ के बीच कमाल का क्रिएटिव तालमेल रहा. उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया. मैंने उनका ड्राफ्ट पढ़ा और उन्होंने मेरा. मुझे उनका ड्राफ्ट काफी पसंद आया क्योंकि उसमें मलयालम सिनेमा के हिसाब से फैमिली ड्रामा के बहुत मजबूत पहलू थे. यही वजह है कि हमने उस वर्जन पर भरोसा जताया और हमें यकीन है कि मलयालम दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगा.’

डायरेक्टर ने आगे जोड़ते हुए कहा, ‘इसके बाद हमने हिंदी वर्जन के लिए एक अलग फ्लो तैयार किया, जैसा हम चाहते थे. हमने उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अपनी कहानी को डेवलप किया, ताकि यह यहां के दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरे’. बता दें कि अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी. वहीं, मोहनलाल की दृश्यम 3 मूवी 21 मई, 2026 को आएगी.

