Last Updated:
Bollywood Most Shocking Divorces: बॉलीवुड की चमकती दुनिया में प्यार, शादी और रिश्तों की कहानियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. कई स्टार कपल्स को फैंस ने ‘परफेक्ट जोड़ी’ का टैग दिया, लेकिन वक्त के साथ कुछ रिश्ते ऐसे टूटे कि लोगों को यकीन ही नहीं हुआ. किसी ने सालों पुरानी शादी खत्म कर दी तो किसी का रिश्ता अचानक टूटने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जहां फिल्मी रोमांस जादू बिखेरता है. वहीं, असल जिंदगी के रिश्ते अक्सर पर्दे के पीछे टूटते भी हैं. ऐसे में जब कोई ‘परफेक्ट कपल’ अलग होने का ऐलान करता है, तो फैंस के लिए यह झटका शॉक ट्रीटमेंट से कम नहीं होता. मौनी रॉय-सूरज नम्बियार से लेकर ऋतिक रोशन-सुजैन खान तक, ये वो नाम हैं जिनकी शादी सबको चुटकुलों वाली लगती थी, लेकिन उनके तलाक की वजहें रियलिटी से भी ज्यादा दर्दनाक रहीं. आइए डालते हैं नजर उन 7 चौंकाने वाले तलाकों पर जिन्होंने बॉलीवुड की दीवारों को हिला दिया.

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहचान बना चुकीं मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नम्बियार ने 2022 में शादी की थी. हाल ही में टीवी स्टार मौनी रॉय और उनके पति सूरज नंबियार के अलग होने की खबर ने फैंस को सबसे ज्यादा झटका दिया. 2022 में हुई शादी के बाद दोनों लगातार रोमांटिक पोस्ट और ग्लैमरस वेकेशन्स शेयर करते नजर आते थे. उनकी खुशहाल जोड़ी को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतनी जल्दी सब कुछ खत्म हो जाएगा.

सैफ अली खान-अमृता सिंह दोनों का शादी जितनी सरप्राइजिंग थी. उससे कई ज्यादा चौंकाने वाला दोनों का तलाक था. साल 1991 में बिना परिवार की मर्जी के शादी करने वाले सैफ और अमृता 2004 में अलग हो गए. सैफ ने खुलासा किया कि रिश्ते में उन्हें ‘ताने, अपमान और गालियां’ झेलनी पड़ी. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अमृता ने 5 करोड़ रुपये की भारी एलिमनी मांगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित ब्रेकअप में शामिल है. 2016 में 19 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान किया. लंबे समय तक एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आने वाले इस जोड़े के अलगाव ने फैंस को हैरान कर दिया. हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं और बेटे अरहान की जिम्मेदारी साथ निभाते हैं.

ऋतिक रोशन-सुजैन खान का तलाक भी लंबे समय तक चर्चा में रहा. बचपन के दोस्त रहे इस कपल ने 14 साल की शादी के बाद 2014 में अलग होने का फैसला लिया था. फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं थी, क्योंकि दोनों अक्सर ‘आइडल कपल’ माने जाते थे. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे और अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.

करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर का तलाक भी कम हैरान करने वाला नहीं था. 2003 में इस शादी की खूब चर्चा हुई, लेकिन 2016 में यह सबसे ज्यादा बदनाम हो गई. करिश्मा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि हनीमून के दौरान ही पति ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने को कहा और गर्भावस्था में सास ने उन्हें थप्पड़ मार. करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने तो दामाद को ‘थर्ड क्लास आदमी’ तक कह डाला था.

कल्कि-अनुराग कश्यप की शादी भी काफी चर्चा में रही थी. दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की मॉडर्न और क्रिएटिव पार्टनरशिप माना जाता था. लेकिन शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया. दोनों ने अपने रिश्ते में भावनात्मक मतभेदों की बात भी खुलकर स्वीकार की थी. कल्कि ने माना कि उनके तलाक की जड़ उनके बचपन में देखे गए माता-पिता के खराब रिश्ते थे, जिसने उनके अंदर रिलेशनशिप को तबाह करने का एक पैटर्न बनाया.

आमिर खान-किरण राव ने भी शादी के 16 साल तक साथ रहने के बाद 2021 में ‘आजादी’को चुना. दोनों का अलग की घोषणा की तो हर किसी ने सोचा- ये कैसे? किरण राव ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में ‘अपनी जगह’ और ‘आजादी’ की कमी थी और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया. तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बने हुए हैं और एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहते हैं.

