Last Updated:
बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में हंसी का जबरदस्त तूफान ला दिया था. इस फिल्म में 10 से ज्यादा बड़े सुपरस्टार्स की लंबी-चौड़ी फौज थी. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. आज भी इस फिल्म के किरदारों के नाम और उनके डायलॉग्स हर किसी की जुबान पर रहते हैं. यह मूवी आज से लगभग 19 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सालों-साल देखी जाती हैं और उनमें से एक है साल 2007 में आई अनीस बज्मी की कल्ट क्लासिक फिल्म. यह फिल्म न केवल अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जानी जाती है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि यह हिंदी सिनेमा के काउबॉय कहे जाने वाले फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी. उस मूवी का नाम है- वेलकम (Welcome).

इस फिल्म में फिरोज खान ने आरडीएक्स का कालजयी किरदार निभाया, जो आज भी मीम्स और पॉप कल्चर का हिस्सा है. इस मूवी ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में हंसी का जबरदस्त तूफान ला दिया था. खास बात है कि ‘वेलकम’ में 10 से ज्यादा सितारों की लंबी-चौड़ी फौज थी, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर महफिल लूट ली थी. (फोटो साभार: IMDb)

आज भी इस फिल्म के किरदारों के नाम और उनके डायलॉग्स हर किसी की जुबान पर रहते हैं. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट थी. फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का ऐसा बैलेंस था जिसे आज भी मैच करना मुश्किल है. वेलकम में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी किरदार में छा गए थे. अनिल कपूर ने मजनू भाई का रोल निभाया था. फिरोज खान का आरडीएक्स, वाला किरदार आज भी चर्चा में रहता है. उनके अलावा परेश रावल, मल्लिका शेरावत, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी और मुशताक खान जैसे मंझे हुए सितारों ने फिल्म में चार चांद लगाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म का प्लॉट बेहद दिलचस्प है. कहानी शुरू होती है डॉ. घुंघरू (परेश रावल) से, जो अपने भांजे राजीव (अक्षय कुमार) के लिए एक शरीफ खानदान की लड़की तलाश रहे हैं. इस बीच राजीव की मुलाकात संजना (कैटरीना कैफ) से होती है और दोनों को प्यार हो जाता है. ट्विस्ट तब आता है जब घुंघरू को पता चलता है कि संजना के भाई उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और मजनू भाई (अनिल कपूर) शहर के सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन हैं. (फोटो साभार: IMDb)

इसके बाद शुरू होता है राजीव और उसके परिवार का डॉन के चंगुल से बचने का सिलसिला. कहानी में असली धमाका तब होता है जब फिल्म के क्लाइमैक्स में सबसे बड़ने डॉन आरडीएक्स (फिरोज खान) की एंट्री होती है. फिल्म का क्लाइमैक्स हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देता है. (फोटो साभार: IMDb)

जब यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली. करीब 32 करोड़ रुपये में बनी इस मूवी ने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी डंका बजाया. इसने वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रोस कलेक्शन किया था. यह 2007 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म के साथ एक इमोशनल टच भी जुड़ा है. फिरोज खान उस समय कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन पर्दे पर उनकी एनर्जी और रूतबा कहीं से भी कम नहीं लग रहा था. उनका ‘अभी हम जिंदा हैं’ डायलॉग खूब पॉपुलर हुआ. साल 2009 में उनके निधन के बाद यह ‘वेलकम’ उनकी विरासत का अनमोल हिस्सा और आखिरी मूवी बन गई. (फोटो साभार: IMDb)

