Last Updated:
मशहूर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी इन दिनों खूब चर्चा में है. उन्होंने ‘नागिन’ जैसे शोज से घर-घर पहचान बनाई थी. उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों और ओटीटी के जरिए बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई है. हालांकि, उनकी शादी को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. खबरें हैं कि एक्ट्रेस की पति के साथ अनबन चल रही है. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और शादी की तस्वीरें हटाने के बाद अलगाव की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने बयान जारी करके प्राइवेसी की डिमांड की है और गलत खबरें न फैलाने की अपील की है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने साल 2006 में शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस शो में वह स्मृति ईरानी की को-स्टार थीं. भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन इसने उनके लिए ग्लैमर की दुनिया के रास्ते खोल दिए. (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)

एक्ट्रेस की किस्मत तब बदली, जब वह ‘नागिन’ बनकर छोटे पर्दे पर आईं. शिवन्या के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और वह टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं. इस शो ने उनकी फैन फॉलोइंग को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. हम मौनी रॉय की बात कर रहे हैं, जो इन दिनों निजी जिंदगी में खटपट के चलते सुर्खियों में हैं.

फिल्मी पर्दे पर डेब्यू से पहले मौनी ने टीवी पर खूब हाथ-पांव मारे. उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस शो में अपनी अदाएं दिखाईं, तो वहीं ‘देवों के देव… महादेव’ जैसे सीरियल्स में सती का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उनके लिए टीवी हमेशा एक मजबूत आधार रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ फिल्में ही नहीं, मौनी ने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा और ‘शो टाइम’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी वर्सेटिलिटी साबित की. टीवी से बॉलीवुड और फिर डिजिटल स्पेस तक का उनका यह सफर वाकई काबिले तारीफ है, क्योंकि बहुत कम टीवी स्टार्स इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर पाते हैं.

प्रोफेशनल लाइफ में चमकने वाली मौनी की पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल कुछ अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं. साल 2022 में सूरज नांबियार से शादी करने वाली मौनी को लेकर चर्चा है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है. फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

प्रोफेशनल लाइफ में चमकने वाली मौनी की पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल कुछ अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं. साल 2022 में सूरज नांबियार से शादी करने वाली मौनी को लेकर चर्चा है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है. फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

हैरानी की बात तो यह है कि दोनों के सोशल मीडिया हैंडल से शादी की तस्वीरें भी गायब हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि सूरज ने शोहरत पाने के लिए मौनी को धोखा दिया और उनके पैसों का इस्तेमाल किया. कहा जा रहा है कि दोनों अब साथ भी नहीं रह रहे हैं.

मौनी रॉय ने इन तमाम अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने मीडिया से गुजारिश की है कि उनके बारे में गलत खबरें न फैलाई जाएं और उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दी जाए. हालांकि, उन्होंने अलग होने की बात को साफ तौर पर न तो स्वीकारा है और न ही पूरी तरह नकारा है.

