Last Updated:
प्यार के जुनून में हीरोइन ने जल्दबाजी में शादी तो कर ली, मगर उससे उपजा ‘गिल्ट’ आज भी उन्हें दुख देता है. एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में खुद से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से शादी की थी, लेकिन मतभेदों के कारण यह रिश्ता टूट गया. तलाक का बुरा असर उनकी बेटी पर पड़ा, जिसने उसे खामोश और अंतर्मुखी बना दिया था. एक्ट्रेस ने अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए बेटी से माफी मांगी और अपने रिश्ते को फिर से मजबूत किया. फिलहाल, वे बख्तियार ईरानी के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.

नई दिल्ली: बाहरी चमक-दमक के बीच कोई शख्स कैसे अपना दर्द छुपाए रखता है, यह मशहूर हीरोइन की निजी जिंदगी को देखकर समझा जा सकात है. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने हाल में अपने पहले पति, तलाक और उस फैसले का उनकी बेटी पर क्या असर पड़ा, इस बारे में बहुत बेबाकी से बात की. तनाज ईरानी ने बताया कि तलाक के बाद उनकी बेटी पूरी तरह से खामोश हो गई थी, जिसका दुख उन्हें आज भी कचोटता है. उनके इस इंटरव्यू ने कई लोगों को भावुक कर दिया है. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

तनाज ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने महज 20 साल की उम्र में अपने से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स, फरीद करीम से शादी की थी. वह एक थिएटर आर्टिस्ट थे. तनाज ने ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार को पता था कि वह हमेशा अपने दिल की सुनती हैं, इसलिए उन्होंने कभी उनके फैसले में अड़ंगा नहीं डाला. हालांकि, मुस्लिम शख्स फरीद कुरीम से तनाज ईरानी का पारसी समाज खिलाफ था. उनकी फायर टेंपल में एंट्री भी बंद हो गई थी. मगर उन्हें इस्लाम ने अपनाया. उनका जमातखाना आना-जाना लगा रहता था. इतनी कम उम्र में लिया गया वह फैसला उनकी जिंदगी को एक अलग ही मोड़ पर ले गया. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

तनाज ने अपने बचपन और परवरिश का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा से बहुत कॉन्फिडेंट रही हैं. उन्हें कभी भी किसी के हिसाब से खुद को बदलने का दबाव महसूस नहीं हुआ. वह कहती हैं, ‘मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी.’ उनके घर का माहौल भी काफी खुला था, जहां महिलाओं को अपनी मर्जी से जीने की पूरी आजादी थी. उनकी दादी काफी स्टाइलिश थीं और घर के मर्दों ने कभी महिलाओं के काम में दखल नहीं दिया.
(फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तनाज ने अपनी पहली शादी के अनुभव को बयां करते हुए बताया कि उनके पहले पति फरीद एक बहुत अच्छे इंसान थे. उन्होंने तनाज को अपनी पहचान बनाने की पूरी आजादी दी, लेकिन उम्र का फासला एक बड़ी चुनौती था. उस वक्त तनाज की उम्र घूमने-फिरने और दुनिया देखने की थी, जबकि उनके पति काफी मैच्योर थे और शायद उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं. इसी वजह से उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

तलाक का फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल था अपनी बेटी को उस हालात में देखना. तनाज ने बताया कि तलाक के बाद उनकी बेटी एकदम चुप हो गई थी और खुद के अंदर सिमट गई थी. वह उसका दुख सहने का अपना तरीका था. एक मां होने के नाते तनाज को आज भी इस बात का ‘गिल्ट’ रहता है कि उनके फैसले की वजह से उनकी बेटी का सुरक्षित आशियाना बिखर गया था. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

एक्ट्रेस ने बड़े ही भावुक अंदाज में कहा कि अगर उन्हें पहले इस बात का अंदाजा होता कि उनके इस कदम का दूसरों पर इतना गहरा असर पड़ेगा, तो शायद वह चीजों को किसी और तरीके से संभालतीं. उन्होंने स्वीकार किया कि तलाक के बाद उन्हें ‘मॉम गिल्ट’ ने काफी परेशान किया. उन्हें लगता था कि उन्होंने अपनी बेटी के साथ न्याय नहीं किया है और यह अहसास उन्हें लंबे समय तक सताता रहा.(फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

तनाज का रिश्तों को सुधारने के बारे में कहना है कि उन्होंने समय के साथ अपनी बेटी से माफी मांगना सीखा. वह मानती हैं कि माता-पिता कोई भगवान नहीं होते, उनसे भी गलतियां हो सकती हैं. उन्होंने अपनी बेटी के पास जाकर, उससे बात करके और बार-बार माफी मांगकर अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर किया. आज उनकी बेटी उस नफरत और दर्द से काफी दूर निकल चुकी है और दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

तनाज ने पहले पति से अलग होने के बाद साल 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की थी. अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. तनाज का यह सफर सिखाता है कि गलतियां किसी से भी हो सकती हैं, लेकिन अहम यह है कि आप उन गलतियों को सुधारने की कोशिश करें और अपनों के साथ खड़े रहें. (फोटो साभार: Instagram@tannazirani_)

