Protool

प्रोड्यूसर हो तो शाहरुख खान जैसा! सैफ अली खान ने क्यों की किंग खान की तारीफ? दिल छू लेगी वजह

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में सैफ पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. ‘कर्तव्य’ को रेड चिलीज के बैनर तले बनाया जा रहा है. शाहरुख खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. बीते दिन ‘कर्तव्य’ लॉन्च इवेंट में सैफ अली खान ने फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

शाहरुख खान को अपना आदर्श मानते हैं सैफ अली खान
मीडिया से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा ‘शाहरुख के साथ मेरा जुड़ाव बहुत प्यारा और लंबा रहा है. वो ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैं कई मायनों में अपना आदर्श मानता हूं. मेरी उनसे एक छोटी सी मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा कि उनके पास एक बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है और वो चाहते हैं कि मैं उसे सुनूं और ये फिल्म करूं. मैंने स्क्रिप्ट सुनने और निर्देशक से मिलने का पूरा प्रोसेस किया. जब हमारी शूटिंग पूरी हो गई और शाहरुख ने फिल्म देखी, तो उन्होंने कहा कि ये एक बहुत अच्छी फिल्म है.’

ये भी पढ़ें:- Kartavya Trailer Out: परिवार और पुलिस केस के बीच फंसे सैफ अली खान, ‘कर्तव्य’ का शानदार ट्रेलर आउट

शाहरुख खान पूरी आजादी देते हैं- सैफ अली खान
सैफ अली खान ने बताया कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर शाहरुख खान का मानना है कि डायरेक्टर को पूरी क्रिएटिव आजादी मिलनी चाहिए और वो उनके काम में दखल देने से बचते हैं.

उन्होंने कहा ‘शूटिंग के दौरान मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई, क्योंकि वो ऐसे प्रोड्यूसर हैं जो डायरेक्टर को पूरी आजादी देना पसंद करते हैं.

उनका मानना है कि निर्देशक को अपनी सोच के मुताबिक फिल्म बनाने का पूरा मौका मिलना चाहिए. कई बार किसी बड़े शख्स की मौजूदगी सेट के माहौल को प्रभावित कर सकती है और शाहरुख इस बात को अच्छी तरह समझते हैं. यही वजह है कि उन्होंने हमें अपनी तरह से फिल्म बनाने की पूरी छूट दी.’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘कर्तव्य’?
‘कर्तव्य’ की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं. ये फिल्म 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:- Saif Ali Khan Kartavya: ओटीटी पर सैफ अली खान का दिखेगा नया अवतार, ‘कर्तव्य’ और ‘परिवार’ के बीच बुरी तरह फंसेंगे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *