Last Updated:
गुजराती सुपरहिट फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ अब टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी इस चर्चित फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे सोनी मैक्स पर होगा. भक्ति, इमोशन और प्रेरणा से भरी इस फिल्म ने थिएटर में दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीता था. फिल्म की कहानी लालजी धनसुख परमार नाम के एक साधारण रिक्शा चालक की है, जिसकी जिंदगी में भगवान श्रीकृष्ण मार्गदर्शक बनकर आते हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी.
नई दिल्ली. गुजराती सुपरहिट फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. अगर आपने थिएटर में ये फिल्म मिस कर दी है तो अब आप इसे फ्री में एंजॉय कर सकते हैं. ये सुपरहिट फिल्म अब टीवी पर आने के लिए तैयार है. 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली इस चर्चित फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे सोनी मैक्स पर होगा. थिएटर में शानदार सफलता पाने के बाद अब यह फिल्म टीवी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है.
‘लालो’ ने रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी, इमोशनल अंदाज और भक्ति से जुड़ा संदेश लोगों को काफी पसंद आया. यही वजह है कि यह हाल के समय की सबसे चर्चित गुजराती फिल्मों में शामिल हो गई. फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही रिकॉर्ड नहीं बनाए, बल्कि लोगों के बीच एक खास पहचान भी बनाई.
फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पांस
अब यह फिल्म हिंदी दर्शकों तक भी पहुंचेगी. खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी के साथ-साथ गुजराती भाषा में भी दिखाया जाएगा, ताकि दर्शक इसकी असली भावना और संस्कृति को महसूस कर सकें. इससे पहले सोनी मैक्स ‘कांतारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी धार्मिक और भावनात्मक फिल्मों का प्रसारण कर चुका है और अब ‘लालो’ भी इसी कड़ी में शामिल हो गई है.
फिल्म की कहानी लालजी धनसुख परमार नाम के एक साधारण रिक्शा चालक की है, जो एक फार्महाउस में फंस जाता है. यहां उसे अपने अतीत और जिंदगी की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मुश्किल सफर में भगवान श्रीकृष्ण उसका मार्गदर्शन करते हैं और उसे जिंदगी को नए तरीके से समझने की राह दिखाते हैं. यही भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई.
फिल्म में करण जोशी ने लालजी का किरदार निभाया है. उनके साथ रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी और मिश्टी कडेचा भी नजर आए हैं. श्रुहद गोस्वामी ने फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म का निर्देशन अंकित साखिया ने किया है.
फिल्म सोनी लिव पर स्ट्रीम कर रही है
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मूवी क्लस्टर के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवंकर ने कहा कि ‘लालो’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है. वहीं श्रुहद गोस्वामी ने कहा कि कृष्ण का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और अब टीवी के जरिए यह कहानी और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी. फिल्म 6 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर रही है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

