पिछले छह महीनों में रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भूचाल आया हुआ है. खासतौर पर धुरंधर 2 ने धुआंधार कमाई के साथ अब तक लगभग 950 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमा लिया है और इनवेस्टमेंट पर लगभग 400% रिटर्न दिया है. रणवीर सिंह की ये फ्रेंचाइजी जबरदस्त मुनाफा कमा रही है. लेकिन ऋषभ शेट्टी की फ्रेंचाइजी कांतारा के मुनाफे को भी पीछे छोड़ दिया है. फिर भी शेट्टी की इस फ्रेंचाइजी के एक पार्ट का मुनाफा धुरंधर 2 से ज्यादा है.
‘कांतारा’ का मुनाफा ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा
ऋषभ शेट्टी की लोक थ्रिलर फिल्म के ओरिजनल पार्ट ने महज 7.5 करोड़ रुपये के बजट में हिंदी वर्जन में 81.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसने इनवेस्टमेंट पर 981% का जबरदस्त रिटर्न दिया था. इसके हिंदी वर्जन ने अपने लाइफटाइम में कुल 81.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म का इनवेस्टमेंट पर रिटर्न रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर सीक्वल से लगभग 132% ज्यादा है.
धुरंधर फ्रेंचाइजी पड़ी कांतारा फ्रेंचाइजी पर भारी
जहां एक ओर ‘कांतारा’ के हिंदी वर्जन का मुनाफा ‘धुरंधर 2’ से लगभग 2.3 गुना ज्यादा है, वहीं रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की दो पार्ट वाली थ्रिलर फिल्म को सिर्फ 2% के अंतर से मात दी है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कुल रिटर्न 360.13% है, जबकि ‘कांतारा’ फ्रेंचाइजी ने अपने दो भागों के साथ 353% का क्युमुलेटिव प्रॉफिट दर्ज किया है.
हालांकि इंडिविजुअल रिकॉर्ड में कांतारा ने बाजी मारी, लेकिन धुरंधर फ्रैंचाइज़ी ने लगातार बड़े बजट की सफलता की ताकत दिखाई और कांतारा को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है.
49 दिन बाद भी कमाई कर रही है धुरंधर 2
बता दें कि धुरंधर 2 को रिलीज हुए अब डेढ महीने से भी ज्यादा हो गया है लेकिन इसकी कमाई अब भी जारी है. हालांकि सातवें हफ्ते के वीकडेज में अब ये लाखों में ही कलेक्शन कर रही है. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें बुधवार को इस फिल्म ने 52 लाख रुपये जोड़े. इसी के साथ धुरंधर 2 का 49 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 1140.17 करोड़ रुपये हो गया है.

