Protool

Akshay kumar eye surgery: शूटिंग के बीच अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, विजन में हो रही थी दिक्कत, लिया काम से ब्रेक

Last Updated:

अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. इस सक्सेस के बीच अक्षय ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आंख की सर्जरी करवाई है. उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लेकर सर्जरी करवाई है.

शूटिंग के बीच अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, विजन में हो रही थी दिक्कतZoom

अक्षय कुमार ने आंख की सर्जरी करवाई. (फिल्म पोस्टर)

मुंबई. अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. इस सक्सेस के बीच अक्षय ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आंख की सर्जरी करवाई है. उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लेकर सर्जरी करवाई है. हर साल कई फिल्मों में काम करने और बिजी शेड्यूल के बीच इस बार उन्होंने हेल्थ को प्राथमिकता दी और काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है. यह सर्जरी उन्होंने विद्या बालन संग केरलम में किसी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद करवाई है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “यह एक मामूली सर्जरी थी जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई. यह विजन करेक्शन के लिए थी. अक्षय अब ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे क्योंकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म केरलम शेड्यूल पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशी खन्ना भी हैं.”

अक्षय कुमार ने सर्जरी से ठीक एक दिन पहले एक्स पर शूटिंग शेड्यूल खत्म होने के बाद अपडेट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ! अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर काम करने का मजा ही अलग है. हमारे निर्देशक अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की मस्ती के लिए और मेरे शानदार को-स्टार्स विद्या बालन, राशी, छोटा राजपाल और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार! यह फिल्म मेरे लिए खास रही है.”



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *