Protool

14 साल बाद साथ आते ही अक्षय कुमार-प्रियदर्शन ने रचा इतिहास, कर डाली लागत से दोगुनी कमाई, हासिल किया अनोखा मुकाम

Last Updated:

Bhoot Bangla Day 19 Box Office Collection: प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म कई मायनों में बेहद खास है. हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, दे दना दन, खट्टा मीठा जैसी फिल्में देने वाली इस जोड़ी ने 14 साल बाद साथ में वापसी की है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म में दिग्गज सितारों की फौज नजर आई है जिसे लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. कलाकारों की लोकप्रियता का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिख रहा है. तो चलिए जानते हैं कि 19 दिनों में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने कितनी कमाई की है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को 14 साल बाद साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे. फिल्म में एक्टर के साथ वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. ‘भूत बंगला’ ने 19 दिन में न सिर्फ करोड़ों का बिजनेस कर बजट से दोगुनी कमाई की, बल्कि एक अनोखा मुकाम भी हासिल किया है.

रिलीज के 20 दिन बाद भी ‘भूत बंगला’ की उम्दा कमाई जारी है और वर्किंग डेज में भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है. 19 दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 192.94 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं विदेशी बॉक्स-ऑफिस का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Bhooth Bangla akshay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘भूत बंगला’ करीबन 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर फिल्म ने अपनी लागत से दोगुना मुनाफा कमा लिया है जो किसी भी कॉमेडी फिल्म के लिए एक बड़ा मुकाम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bhooth Bangla, Bhooth Bangla Cast Salary, Bhooth Bangla cast, Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Bhooth Bangla release date, भूत बंगला, भूत बंगला फिल्म रिलीज, Bhooth Bangla Cast Salary Revealed,

इसके साथ ही ‘भूत बंगला’ पहली नॉन सीक्वल कॉमेडी फिल्म है जिसने इतनी भारी भरकम कमाई की है. इससे पहले भूल भुलैया और हाउसफुल की सीक्वल ने शानदार कमाई की है, लेकिन इन फिल्मों को इनकी फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा मिला था. ‘भूत बंगला’ पहली नॉन सीक्वल कॉमेडी मूवी है जिसने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.

Bhooth Bangla, Bhooth Bangla Cast Salary, Bhooth Bangla cast, Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Bhooth Bangla release date, भूत बंगला, भूत बंगला फिल्म रिलीज, Bhooth Bangla Cast Salary Revealed,

अब अगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो ‘भूत बंगला’ भी इस लिस्ट में शाामिल हो गई है. फिल्म ने इस फेहरिस्त में धमाकेदार एंट्री ली है. ‘भूत बंगला’ 5वें नंबर पर शुमार है. चौथे नंबर पर भूल भुलैया 2 है जिसने 260.49 करोड़ की कमाई की थी.

Akshay kumar bhooth

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन, दूसरे पर भूल भुलैया 3 और पहले पर स्त्री 2 है. गोलमान अगेन ने 310.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी. भूल भुलैया 3 ने 421.22 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था. वहीं स्त्री 2 ने 888 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए थे. स्त्री 2 को कोई टक्कर नहीं दे पाया है.

akshay kumar

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने केप ऑफ गुड फिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

Rajpal Yadav not settle regarding 9 crore debt and cheque bounce case wants wants arguments reveals lawyer

फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ कुछ दिलचस्प बातें भी जुड़ी हुई है. ये असरानी की आखिरी फिल्म है. फिल्म की रिलीज से पहले उनका निधन हो गया. वहीं राजपाल यादव की ये तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पहली फिल्म है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *