Last Updated:
नफीसा अली ने हाल ही में सर्जरी के बाद अपनी सेहत को लेकर पॉजिटिव अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और हाल ही में पार्क में टहलने में सफल रहीं. इससे पहले उन्होंने अपनी कैंसर सर्जरी के निशान को ‘ग्रेट वॉल’ नाम देकर अपनी लंबी लड़ाई का जिक्र किया था. 2018 में स्टेज 3 कैंसर से जूझ चुकीं नफीसा आज खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट दी.
नई दिल्ली. दिग्गज अदाकारा नफीसा अली ने एक बार फिर अपने जज्बे और हौसले से सभी को प्रेरित किया है. हाल ही में सर्जरी से गुजरने के बाद उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक पॉजिटिव अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी को ओर लौट रही हैं. उनकी यह वापसी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती का भी प्रतीक है.
नफीसा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हरियाली से घिरे एक पार्क में टहलती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उनकी सादगी और आत्मविश्वास साफ झलकता है. उन्होंने आरामदायक इंडियन आउटफिट पहन रखा है और सर्जरी के बाद सपोर्ट के लिए कमर पर बेल्ट भी बांधी हुई है. इस छोटी सी वॉक ने उनके लिए बड़ी उपलब्धि का रूप ले लिया है.
एक्ट्रेस ने शेयर की हेल्थ अपडेट
तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि 6 अप्रैल 2026 को हुई सर्जरी के बाद अब वह आखिरकार पार्क का एक चक्कर लगाने में सफल हो पाई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के बाद की ताजगी ने इस अनुभव को और खास बना दिया. उनके शब्दों में झलकती खुशी यह बताती है कि मुश्किल दौर के बाद छोटी-छोटी उपलब्धियां भी कितनी मायने रखती हैं.
देखें पोस्ट
View this post on Instagram

