Last Updated:
370 रुपये की बिरयानी विवाद को लेकर सुर्खियों में आए स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना झेल रहे कॉमेडियन ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने माना कि ये उनकी बहुत बड़ी गलती है और जो हेट मिल रही है वह जायज है.
प्रणित मोरे ने आज वीडियो शेयर कर माफी मांगी है.
नई दिल्ली. गुड़गांव के ‘₹370 बिरयानी विवाद’ को लेकर मचे भारी बवाल के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने माफी मांगी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी गलती को स्वीकार किया लोगों का गुस्सा पूरी तरह जायज बताया. उन्होंने माना कि शो के दौरान उनके जजमेंट में बड़ी चूक हुई थी. सोशल मीडिया पर हो रही तीखी आलोचना और कानूनी कार्रवाई के बीच प्रणित मोरे ने ये कदम उठाया है.
‘₹370 बिरयानी विवाद’ सोशल मीडिया पर काफी बढ़ा. सेलेब्स और लोगों की आलोचाओं के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दोनों को समन जारी किया है.
प्रणित मोरे ने क्या कहा
आज प्रणित मोरे ने वीडियो जारी कर कहा, ‘आप सबने मेरा क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा. इसके लिए मुझे बहुत हेट मिल रही है. मुझे लगता है कि मैं यह हेट डिजर्व भी करता हूं. जब मैं उस लड़के के साथ बात कर रहा था तो उसने काफी गलत बातें बोलीं. लेकिन उस वक्त सब लोग हंस रहे थे. मैं भी भावनाओं में बह गया और मेरे से मुझसे ‘लैप्स इन जजमेंट’ हो गया. यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी.’
View this post on Instagram

