Protool

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: ‘कहानी अच्छी, पर असर नहीं’, कंगना रनौत की फिल्म को मिले मिक्स रिव्यूज,

Last Updated:

Bharat Bhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म को ऑडियंस से मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि फिल्म की कहानी इम्पोर्टेंट हैं, लेकिन को असर नहीं डालती. हालांकि, कई लोगों ने कंगना की अदाकारी की तारीफ की.

ख़बरें फटाफट

BBV X Review: 'कहानी अच्छी नहीं', कंगना की मूवी को मिले मिक्स रिव्यूजZoom

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हो गई है.

मुंबई. Bharat Bhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म में उन्होंने एक नर्स का किरदार निभाया है, जो कामा अस्पताल की नर्स अंजलि कुलथे से इंस्पायर है. अंजलि ने 26/11 मुंबई हमले के दौरान के कामा अस्पताल में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान बचाई थी. आतंकियों का बहादुरी सामना किया था. सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद से फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने फिल्म में कंगना की दमदार परफॉर्मेंस बताई है. फिल्म की कहानी की तारीफ की है. देशभक्ति से भरी फिल्म बताया है. कई लोग फिल्म के डायरेक्शन की भी तारीफ कर रहे हैं.

वैभव सलोनिया नाम के यूजर ने लिखा,”भारत भाग्य विधाता को मेरा रिव्यू… अमेजिंग मूवी, कंगना रनौत.” एक यूजर ने लिखा, “जरूरी कहानी है, लेकिन फिल्म कोई प्रभाव नहीं छोड़ती, जिसके लिए यह बनी है.” एक यूजर ने हैट्स ऑफ और लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “कंगना एक जनरेशन की एक्टर हैं. “

कंगना रनौत की अदाकारी की तारीफ की.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “भारत भाग्य विधाता हमारे नर्सों को खूबसूरती से सम्मानित करता है, यह दिखाता है कि कैसे सामने से औपचारिक दिखने वाला रिश्ता गहराई से व्यक्तिगत बंधन में बदल जाता है, जिससे हम उन्हें “सिस्टर” कहने लगते हैं.

फिल्म ने दिया नर्सों को सम्मान.

एक यूजर ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया. कुछ मिलाकर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं.

कंगना रनौत को बताया बेहतरीन एक्ट्रेस.

यूजर ने 26/11 अटैक सीन को दी बेहतर करने की नसीहत

आईएएनएस के मुताबिक, एक ऑडियंस ने कहा, ”फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग काफी अच्छी है, लेकिन मेरा मानना है कि 26/11 हमले के कुछ दृश्यों को और अधिक वास्तविक तरीके से दिखाया जा सकता था. हालांकि, फिल्म का मूल संदेश प्रभावशाली है. यह बताती है कि हर कर्मचारी की अपनी अहमियत होती है.”

नर्स को लेकर लोगों की सोच बदलेगी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’

एक अन्य दर्शक ने कहा, “फिल्म उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जो गंभीर कहानियां देखना पसंद करते हैं. मसालेदार मनोरंजन की तलाश करने वाले दर्शकों को यह फिल्म अलग लग सकती है. कंगना का अभिनय दिल को छू जाता है. यह फिल्म नर्सिंग पेशे के प्रति लोगों की सोच बदलने का काम करती है. हालांकि, फिल्म का अंत थोड़ा कमजोर है, लेकिन मेरा मानना है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *