Protool

Chitchor Reunion: 50 साल बाद जरीना वहाब और ‘मास्टर राजू’ का इमोशनल मिलन, तस्वीर देख फैंस को आई 70s की याद

Last Updated:

Zarina Wahab-Master Raju Reunion: फिल्म ‘चितचोर’ की यादें हुईं ताजा! अभिनेत्री जरीना वहाब ने अपने ‘छोटे राजू’ यानी मास्टर राजू (राजू श्रेष्ठ) के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर पुरानी यादों का सैलाब आ गया है. जानिए दोनों कलाकारों के इस इमोशनल रियूनियन और मास्टर राजू के फिल्मी सफर के बारे में पूरी जानकारी.

50 साल बाद जरीना वहाब 'मास्टर राजू' का इमोशनल रीयूनियन, फैंस को आई 70s की यादZoom

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया में कुछ रिश्ते और यादें ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहती हैं. इस कड़ी में अभिनेत्री जरीना वहाब ने सोशल मीडिया पर अभिनेता मास्टर राजू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने फैंस को सीधे 1970 के दशक की यादों में पहुंचा दिया.

जरीना वहाब द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह मास्टर राजू के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं. तस्वीर सामने आते ही फैंस को साल 1976 की चर्चित फिल्म ‘चितचोर’ की याद आ गई.

मेरा छोटा राजू

इस फिल्म में दोनों के काम को काफी पसंद किया गया था. इस तस्वीर के साथ जरीना वहाब ने कैप्शन में लिखा, ”समय भले ही लोगों को एक-दूसरे से दूर कर देता है, लेकिन दिलों का रिश्ता हमेशा बना रहता है. मेरा छोटा राजू. ” फिल्म ‘चितचोर’ की बात करें, तो इसका निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था. इसकी कहानी बंगाली लेखक सुबोध घोष की रचना पर आधारित थी. फिल्म में सादगी, पारिवारिक रिश्तों और प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था.

क्या थी चितचोर की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक लड़की की शादी एक युवा इंजीनियर से तय की जाती है, लेकिन एक गलतफहमी के कारण परिवार किसी और युवक को वही इंजीनियर समझ बैठता है. इसी दौरान लड़की और उस युवक के बीच प्यार पनपने लगता है. बाद में एक पत्र आने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है और कई भावनात्मक घटनाएं सामने आती हैं. फिल्म में अमोल पालेकर, विजयेंद्र घाटगे, ए.के. हंगल, दीना पाठक और कई अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *