Protool

काजोल ने की रिजेक्ट, ऐश्वर्या ने दर्द में छोड़ी, 13 जून को रिलीज हुई सुपरहिट से जब 2 एक्ट्रेस की दोस्ती में आई दरार

Last Updated:

13 जून का दिन आते ही बॉलीवुड के गलियारों में 2003 में आई शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘चलते चलते’ की यादें ताजा हो जाती हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो बेहद कामयाब रही और इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं, लेकिन इस फिल्म के पीछे का जो असली ड्रामा था, वह पर्दे की कहानी से कहीं ज्यादा पेचीदा और विवादित था. ‘चलते चलते’ सिर्फ एक हिट रोमांटिक ड्रामा नहीं है, बल्कि यह वह मोड़ है जिसने बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी सहेलियों के हंसते-खेलते रिश्ते को हमेशा के लिए कड़वाहट में बदल दिया.

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

नई दिल्ली. बॉलीवुड में फिल्मों की कास्टिंग बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो सिर्फ फिल्मों का नहीं, सितारों की निजी जिंदगी का भी हिस्सा बन जाते हैं. साल 2003 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘चलते-चलते’ ऐसी ही एक फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की. लेकिन कहते हैं कि इस फिल्म ने दो सुपरस्टार्स एक्ट्रेस के रिश्ते में दरार ला दी थी.

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

13 जून साल 2003 को रिलीज हुई ‘चलते-चलते’ आज भी अपने मधुर संगीत, कहानी और शाहरुख खान-रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री के लिए याद की जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म की पहली पसंद रानी मुखर्जी नहीं थीं. इस रोमांटिक ड्रामा में शुरुआत में ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था और फिल्म की शूटिंग भी उनके साथ शुरू हो चुकी थी.

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

दरअसल, शाहरुख खान के प्रोडक्शन बैनर ‘ड्रीम्स अनलिमिटेड’ के तहत बन रही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को लीड हीरोइन के रूप में साइन किया गया था. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. शाहरुख और ऐश्वर्या ने मिलकर फिल्म के एक मशहूर गाने ‘तौबा तुम्हारी ये अदाएं’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी भी कर ली थी. लेकिन, उस वक्त ऐश्वर्या राय और सलमान खान का निजी रिश्ता बेहद अशांत दौर से गुजर रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2002 के अंत में एक रात जब फिल्म की शूटिंग म्हालशेज घाट के पास चल रही थी तो अचानक सलमान खान वहां पहुंच गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान वहां बेहद गुस्से में पहुंचे और लगभग साढ़े चार घंटे तक सेट पर जबरदस्त हंगामा किया. सेट पर कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग को प्रभावित किया. जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, फिल्म के निर्माताओं के सामने मुश्किलें खड़ी होने लगीं. आखिरकार मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया गया और ऐश्वर्या राय को फिल्म से बाहर कर दिया गया.

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

इस घटना के अगले दिन ऐश्वर्या राय और खुद सलमान खान ने शाहरुख खान से इसके लिए माफी मांगी. लेकिन फिल्म के सह-निर्माता और शाहरुख खान भारी आर्थिक नुकसान और टाइट शेड्यूल्स को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते थे. शाहरुख ने एक पुराने इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि व्यक्तिगत रूप से वह ऐश्वर्या को हटाने के फैसले से बेहद दुखी थे, क्योंकि ऐश्वर्या उनकी बेहतरीन को-स्टार और दोस्त थीं. लेकिन 10-12 लोगों की प्रोड्यूसर्स टीम के दबाव में आकर उन्होंने ऐश्वर्या की जगह नई एक्ट्रेस ढूंढने का फैसला किया. फोटो साभार-@IMDb

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद, शाहरुख खान सबसे पहले अपनी सबसे खास दोस्त काजोल के पास स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे. लेकिन काजोल ने उन दिनों अपनी निजी प्राथमिकताओं और कुछ पारिवारिक कारणों के चलते किंग खान की इस फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद मेकर्स ने अमीषा पटेल समेत कुछ और नामों पर भी विचार किया, लेकिन बात नहीं बनी. . फोटो साभार-@IMDb

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

जब यह ऑफर रानी मुखर्जी के पास गया तो वह भी इसे तुरंत करने के लिए तैयार नहीं थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी को लगा कि ‘चलते चलते’ की ‘प्रिया’ का किरदार उनकी ठीक उसी समय आई फिल्म ‘साथिया’ के किरदार से काफी मिलता-जुलता था. हालांकि, बाद में शाहरुख के समझाने पर रानी फिल्म करने के लिए राजी हो गईं. यहीं से बॉलीवुड की एक मशहूर दोस्ती का अंत हो गया.

Chalte Chalte, Chalte Chalte News, Chalte Chalte History, Chalte Chalte unknown Facts, Chalte Chalte hit or Flop, Bollywood history of 13 June, Chlte Chalte budget and collection, Chalte Chalte originally cast, Chalte Chalte Kajol, Chalte Chalte Aishwarya rai, चलते चलते, चलते चलते समाचार, चलते चलते इतिहास, चलते चलते अननोन फैक्ट्स, चलते चलते हिट या फ्लॉप, 13 जून का बॉलीवुड इतिहास, चलते चलते बजट और कलेक्शन, चलते चलते मूल कलाकार, चलते चलते काजोल, चलते चलते ऐश्वर्या राय

उस दौर में ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी को बेस्ट फ्रेंड्स माना जाता था, जहां रानी प्यार से ऐश्वर्या को ‘दीदी’ कहकर बुलाती थीं. ऐश्वर्या को सबसे बड़ा झटका यह लगा कि जिस प्रोजेक्ट से उन्हें एक विवाद के कारण रातों-रात निकाला गया, उनकी ही सबसे करीबी दोस्त ने बिना उनसे बात किए या सलाह लिए उस फिल्म को साइन कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या ने इसे एक ‘विश्वासघात’ के रूप में देखा. इस फिल्म के बाद दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *