बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने FIFA World Cup 2026 के अपने ऑफिशियल एंथम ‘Siir Siir’से रिलीज होते ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. इस गाने ने रिलीज होने के महज 24 घंटों के अंदर यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ नोरा ने पॉप स्टार शकीरा के फीफा सॉन्ग ‘Dai Dai’ के पहले दिन के रिकॉर्ड (8.2 मिलियन व्यूज) को काफी पीछे छोड़ दिया है और यह पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फीफा एंथम बन गया है. कनाडाई, मोरक्कन और भारतीय संस्कृति के खूबसूरत मिक्चर वाले इस गाने को म्यूजिक प्रोड्यूसर संजोय और फ्रेंच आर्टिस्ट वेजीड्रीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिसमें कोरियोग्राफी से लेकर स्टाइलिंग तक पर्दे के पीछे इंडियन टीम ने अपना योगदान दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

