Last Updated:
₹370 की बिरयानी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब नया मोड़ ले चुकी है. इस विवाद में अब एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे भी कूद पड़ी हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को आड़े हाथों लिया. पूनम ने महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों का जिक्र करते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी और कहा कि महिलाओं के बारे में बोलने से पहले सोच-समझकर बात करनी चाहिए.
370 रुपये की बिरयानी वाली भद्दे कमेंट पर पूनम पांडे का रिएक्शन सामने आया है.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला सोशल मीडिया पर चल रहे ‘370 रुपये की बिरयानी’ से जुड़े भद्दे कमेंट का है, जिस पर पूनम पांडे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पूनम ने इस पूरे विवाद पर एक इंस्टाग्राम वीडियो जारी करते हुए न सिर्फ प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को लताड़ लगाई है, बल्कि महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बेहद जरूरी और कड़ा संदेश भी दिया है.
पूनम पांडे ने क्या कहा?
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा- ‘भई क्या चल रहा है मार्केट में… मैंने ये जो 370 रुपये की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी, वाह बेटा क्या सोच है आपकी. वैसे मैं आपको एक बात बता दूं? हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होते हैं, तो हम पैड्स यूज करते हैं. हमारे पीरियड्स के पैड्स भी 370 रुपये से महंगे होते हैं, जो हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं. तो जबान संभालकर बात किया कर, तू औरतों के बारे में बात कर रहा है’.
View this post on Instagram

