Protool

‘पापा हमेशा कहते थे’, क्या रिद्धिमा कपूर साहनी को बॉलीवुड से दूर रखते थे ऋषि कपूर, एक्टिंग डेब्यू के बाद खुला सच

Last Updated:

ऋषि कपूर को लेकर शुरुआत से ही ये कहा जाता था कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग करें. लेकिन अब उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस पर एक बड़ा खुलासा किया है. अपने एक्टिंग डेब्यू के बाद रिद्धिमा ने इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि पापा मुझे लेकर प्रोटेक्टिव थे, लेकिन उन्होंने कभी भी एक्टिंग करने से मुझे नहीं रोका.

ख़बरें फटाफट

'पापा हमेशा कहते थे', क्या रिद्धिमा साहनी को बॉलीवुड से दूर रखते थे ऋषि कपूर Zoom

नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है. उन्होंने हाल ही में आई फिल्म ‘दादी की शादी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. लेकिन कहा जाता है कि ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग करें. अब रिद्धिमा ने इस राज से पर्दा उठाया है.

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘दादी की शादी’ से डेब्यू कर परंपरा को आगे बढ़ाया है. इस पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है और इसमें रिद्धिमा के साथ-साथ नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

पापा ने हमेशा आगे बढ़ने में साथ दिया

अब अपनी फिल्म के बाद रिद्धिमा कपूर साहनी ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता काफी प्रोटेक्टिव जरूर थे,लेकिन उन्होंने कभी भी रिद्धिमा को आगे बढ़ने से नहीं रोका न ही उन्होंने कभी एक्ट्रेस पर प्रेशर बनाया है. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि लोग कहते हैं कि पापा मुझे फिल्मों में नहीं आने दिया. उन्हें पसंद नहीं था कि मैं एक्टिंग करूं. ऐसा कुछ नहीं है, उन्होंने कभी ऐसा नहीं चाहा. वह हमारे हर फैसले में हमारा साथ देते थे.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि जब वह पढ़ने के लिए ब्रिटेन जाना चाहती थीं, उस वक्त भी ऋषि कपूर काफी परेशान हो गए थे कि वह इतनी दूर वह बेटी को कैसे भेजे लेकिन वह हमारे खिलाफ कभी नहीं रहे. उन्हें चिंता ये था कि बस बेटी अकेले विदेश कैसे जाएगी. उस वक्त मैं 16-17 साल की थी. लेकिन परेशान होकर भी उन्होंने मुझे बाहर पढ़ने के लिए भेजा.

बता दें कि रिद्धिमा ने ये भी कहा कि उनके पिता हमेशा कहा करते थे कि तुम्हारा जो मन करता है, वो काम करो. क्योंकि मुझे विश्वास है कि तुम जो करोगी वो अच्छा ही करोगी. वह हमेशा कहते थे कि मेरी उनकी बेटी उनका नाम रोशन जरूर करेंगी. ऋषि कपूर ने उन्हें कभी कोई काम करने से नहीं रोका. 8 मई 2026 को रिलीज हुई रिद्धिमा की फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *