Last Updated:
फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर के सबसे अहम फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक समय ऐसा था जब उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी और उन्हें बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्मकार अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने शोहरत की बजाय अपने प्यार और परिवार को प्राथमिकता दी.

नई दिल्ली. साल 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से रातों-रात सुपरस्टार बनीं एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे मात्र 20 साल की उम्र में, जब उनका करियर सातवें आसमान पर था, उन्होंने शादी और परिवार के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रस्तावों को ठुकरा दिया था. इस फैसले से उस दौर के दिग्गज निर्माता-निर्देशक काफी नाराज और निराश हुए थे. फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया, ‘मैं बहुत छोटी थी और बहुत प्यार में थी. मैं शादी करके परिवार शुरू करना चाहती थी. जब फिल्म रिलीज हुई, तब तक मैं शादीशुदा थी और प्रेग्नेंट थी, क्योंकि शूट और रिलीज के बीच एक साल का गैप था. 20 साल की उम्र में मेरे लिए यह तय करना जरूरी था कि या तो प्यार को चुनूं और शादी कर लूं या फिल्मों में रहकर प्यार को भूल जाऊं. दोनों संभव नहीं था.’ फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके अचानक इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर कई बड़े फिल्ममेकर्स हैरान थे. भाग्यश्री ने कहा, ‘मुझे यश जी ने इस फैसले के लिए डांट लगाई थी. वहीं, दिग्गज निर्देशक मनमोहन देसाई ने मुझसे कहा था, ‘भाग्यश्री, तुम बस हां कह दो और मैं कल ही फिल्म का ऐलान कर दूंगा. तुम काम क्यों नहीं कर रही हो?’
Add News18 as
Preferred Source on Google

भाग्यश्री ने आगे बताया, ‘मुझे अपने फैसलों पर पछतावा नहीं है, लेकिन एक इच्छा जरूर है. वे अपनी कला के उस्ताद थे और उनके साथ काम करना शानदार होता. अपने चुनावों की वजह से मैं कुछ बेहतरीन फिल्मकारों के साथ काम करने का अवसर चूक गई.’ फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद भाग्यश्री ने सिर्फ अपने पति हिमालय दसानी के साथ ही फिल्में करने का फैसला किया. ‘कैद में है बुलबुल’, ‘पायल’ और ‘त्यागी’ जैसी फिल्मों में वो पति के साथ नजर आईं. फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

इस फैसले पर पछतावा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई मेरे पास आया और कहा कि वो फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें मेरे पति मेरे लव इंटरेस्ट बनें. मुझे लगा क्यों नहीं? यह सबसे आसान काम लगा. मैंने यह नहीं सोचा कि दर्शक क्या महसूस करेंगे. मुझे आज भी इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ती है. जब आप युवा होते हैं तो कई गलतियां करते हैं और यह उनमें से एक थी.’ फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

भाग्यश्री की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने अटकलों को जन्म दिया था कि वो अपनी पीढ़ी की कई नामी हसीनाओं को पीछे छोड़ सकती थीं. इस बारे में उन्होंने जूही चावला का एक किस्सा साझा किया, ‘जूही ने एक बार मुझसे बहुत प्यार से कहा था- ‘अच्छा हुआ तुम इंडस्ट्री छोड़ गई, वरना तुम हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर देतीं.’ हालांकि, भाग्यश्री का मानना है कि सफलता के लिए सबके लिए जगह है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सबके लिए पर्याप्त है. आपको अपने काम में ईमानदार होना है और आपको हमेशा सराहना मिलेगी.’ फोटो साभार-@bhagyashree.online/Instagram

