Last Updated:
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने साल 1982 की सुपरहिट फिल्म ‘ये वादा रहा’ की यादें ताजा कीं. राजीव खंडेलवाल ने फिल्म का गाना गुनगुनाया तो पूनम ने बताया कि आज के दौर में लोग इस गाने के मशहूर ‘क्लैप सीक्वेंस’ को गलत और आसान तरीके से करते हैं. उन्होंने स्टेज पर खुद सही और ऑरिजनल ताली पैटर्न करके दिखाया. उन्होंने को-स्टार ऋषि कपूर को याद करते हुए उन्हें बॉलीवुड का असली ‘रोमांस किंग’ बताया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने साल 1982 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ये वादा रहा’ की पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा किया है. एक टीवी शो के दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार रहे दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद किया. (फोटो साभार: IMDb)

पूनम ढिल्लों हाल में ‘तुम हो न – घर की सुपरस्टार’ शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं. वहां शो के होस्ट और एक्टर राजीव खंडेलवाल ने उनके सामने फिल्म का एक बेहद पॉपुलर गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया. गाना सुनते ही पूनम के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई. (फोटो साभार: IMDb)

राजीव खंडेलवाल जब गाना गा रहे थे, तब उन्होंने गाने का मशहूर ‘क्लैप सीक्वेंस’ (ताली बजाने वाला सीन) भी करके दिखाया. इस पर पूनम ने तुरंत टोकते हुए हंसकर कहा, ‘नहीं नहीं नहीं, तुमने गलत किया. ऑरिजिनल गाने में ताली ऐसे बिल्कुल नहीं बजती थी.’ (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब राजीव ने उनसे सही तरीका दिखाने की रिक्वेस्ट की, तो पूनम ने स्टेज पर खुद उस आइकॉनिक सीन को दोहराया. उन्होंने बताया कि आज के दौर में लोग इस ताली को बहुत अलग और आसान तरीके से बजाते हैं, जो पूरी तरह गलत है. (फोटो साभार: IMDb)

पूनम ढिल्लों ने सही पैटर्न सिखाते हुए गाने की लाइनें गुनगुनाईं, ‘वह सीन ऐसे था… ‘मिल जाए इस तरह…’ और फिर उन्होंने ताली बजाकर दिखाया… ‘टा-टा टा-टा टा-टा…’. उन्होंने बताया कि चिंटू जी और उन्होंने फिल्म में इसी तरह ताली बजाई थी.
(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए पूनम ने कहा कि यह बहुत ही खुशमिजाज और एनर्जेटिक गाना था. इसकी स्पीड इतनी फास्ट थी कि शूटिंग के वक्त उन दोनों को बहुत ज्यादा अलर्ट रहना पड़ता था, ताकि एक भी ताली मिस न हो. (फोटो साभार: IMDb)

ऋषि कपूर को याद करते हुए पूनम भावुक भी हुईं और मुस्कुराई भीं. उन्होंने प्यार से उन्हें ‘चिंटू जी’ कहते हुए बताया कि वे लोग इस गाने के लिए खूब रिहर्सल करते थे. पूनम के मुताबिक, चिंटू जी बॉलीवुड के असली ‘रोमांस किंग’ थे और गानों में उनके एक्सप्रेशन और अंदाज का कोई मुकाबला नहीं था.(फोटो साभार: IMDb)

शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल भी पूनम की इस बात से पूरी तरह सहमत नजर आए. उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर वाकई कमाल के एक्टर थे और आज तक इंडस्ट्री में ऐसा कोई दूसरा एक्टर नहीं आया, जो गानों पर उनकी तरह बेहतरीन रिएक्शन दे सके. (फोटो साभार: IMDb)

