Last Updated:
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए, लेकिन कुछ साल ऐसे रहे हैं जिन्हें ‘चमत्कारी साल’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इन सालों में रिलीज हुई फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचाया, बल्कि बॉलीवुड के इतिहास, दर्शकों की सोच और कमाई के पूरे गणित को हमेशा-हमेशा के लिए बदल कर रख दिया.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के इतिहास में हर साल यादगार नहीं होता. कुछ साल ऐसे आते हैं जो सिर्फ सुपरहिट फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंडस्ट्री के समीकरण बदल देने के लिए जाने जाते हैं. इन सालों में रिलीज हुई फिल्मों ने न केवल कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दर्शकों की पसंद, फिल्म निर्माण के पैमाने और बॉक्स ऑफिस की परिभाषा तक बदल दी. आज बात करेंगे बॉलीवुड के वो 6 चमत्कारी सालों का जब बॉक्स ऑफिस पर जमकर तांडव हुआ और ये 6 साल हिंदी सिनेमा के गेम-चेंजर ईयर कहा जा सकता है.

साल 1994 को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जाता है. उस दौर में जब फिल्मों में सिर्फ प्यार और परिवार की कहानियां होती थीं. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘हम आपके हैं कौन’ ने 1994 में रिलीज होकर इतिहास रच दिया था. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का रिकॉर्ड बनाया. इस फिल्म ने साबित किया कि भारतीय दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा और संगीत से बढ़कर कुछ नहीं है. ये साल 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

दो दशक बाद 2014 में पीके ने बॉक्स ऑफिस के सारे गणित बदल दिए. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘पीके’ ने दुनियाभर में कोहराम मचाया था. आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने सामाजिक व्यंग्य, मनोरंजन और बड़े पैमाने की कमाई को एक साथ जोड़कर दिखाया. आमिर खान के एलियन वाले किरदार ने न सिर्फ लोगों दिल जीते, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की. फिल्म भारी-भरकम बजट में तैयार हुई थी. फिल्म को 122 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था. फिल्म ने दुनिया भर में 337 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ‘पीके’ ने न सिर्फ भारत में बल्कि चीन सहित दुनिया भर के मार्केट में झंडे गाड़े और बॉलीवुड को ‘ग्लोबल बॉक्स ऑफिस स्टार’ बना दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर ‘अखाड़ा’ छा गया. साल 2016 को ‘कुश्ती और अखाड़े’ का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस एक ही साल में आमिर खान की ‘दंगल’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्मों की कहानी हरियाणा और कुश्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित थी.

सलमान खान की ‘सुल्तान’ ने ईद पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस को हिलाया और 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का की जोड़ी जमी थी. फिल्म 145 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

‘दंगल’ ने भारतीय सिनेमा को वो मुकाम दिया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. चीन में इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और आज भी दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली यह भारत की नंबर वन हिंदी फिल्म बनी हुई है. इन दोनों फिल्मों ने साबित कर दिया कि मजबूत कहानी और स्टार पावर का मेल बॉक्स ऑफिस पर विस्फोटक नतीजे दे सकता है.

कोविड-19 महामारी के बाद साल 2021 और 2022 में बॉलीवुड एक बेहद बुरे दौर से गुजर रहा था. साउथ सिनेमा का दबदबा बढ़ रहा था और लोग कह रहे थे कि बॉलीवुड खत्म हो चुका है. तभी आया साल 2023, जिसे इतिहास का सबसे चमत्कारी साल माना जाएगा. शाहरुख खान ने 4 साल के वनवास के बाद वापसी की. जनवरी में आई ‘पठान’ ने 1000 करोड़ रुपये के आंकड़ा पार किया, तो सितंबर में आई ‘जवान’ ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर बॉलीवुड को उसका खोया हुआ सिंहासन वापस दिला दिया था.

साल 2023 के अंत में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ आई. इस फिल्म के ‘अल्फा मेल’ और वॉयलेंस वाले कंटेंट ने देश में एक नई बहस छेड़ दी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर ‘क्रिटिक्स’ को हैरान कर दिया. 2023 ने साबित किया कि ‘मास सिनेमा’ ही बॉलीवुड का असली किंग है.

साल 2023 की सफलता के बाद मेकर्स ने समझ लिया था कि दर्शकों को अब बड़े पर्दे पर लार्जर-दैन-लाइफ और हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्में ही पसंद आ रही हैं. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए साल 2025 में रिलीज हुई मेगा-बजट फिल्म ‘धुरंधर’. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. अपनी जबरदस्त स्टार कास्ट, वीएफएक्स और सॉलिड स्क्रीनप्ले के दम पर ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. यह साल बॉलीवुड के लिए तकनीकी रूप से एक नया बेंचमार्क स्थापित करने वाला साल साबित हुआ.

साल 2025 की मेगा-ब्लॉकबस्टर के बाद साल 2026 सिनेमाई इतिहास में सीक्वल के दबदबे के लिए जाना जा रहा है. इसी साल रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो तांडव मचाया है जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. ‘धुरंधर’ पार्ट वन की अपार सफलता के बाद फैंस के बीच ‘धुरंधर 2’ को लेकर जो दीवानगी थी, वह थिएटर्स के बाहर लगी लंबी कतारों में साफ देखी जा सकती है. इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी कमाई के नए झंडे गाड़े हैं. साल 2026 इस बात की गवाही दे रहा है कि अगर कंटेंट और फ्रेंचाइजी में दम हो तो बॉक्स ऑफिस पर रोज नए इतिहास लिखे जा सकते हैं.

