Protool

धर्मेंद्र-सनी देओल संग की फिल्में, गोविंदा को दी बराबरी की टक्कर, फिर भी बॉलीवुड में फ्लॉप रहा एक्टर का करियर

Last Updated:

बॉलीवुड का वो हैंडसम हंक एक्टर,जिसने अपने करियर में धर्मेंद्र, सनी देओल, आमिर खान और गोविंदा समेत हर एक्टर के साथ काम किया. गोविंदा के साथ तो वह ब्लॉकबस्टर दे चुका. फिर बॉलीवुड में फ्लॉप एक्टर बनकर रह गया. लेकिन जब बांग्लादेश पहुंचा तो ऐसा जादू चलाया कि ‘बांग्लादेश के अमिताभ बच्चन’
कहलाने लगा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाला वो एक्टर. जिसका बड़ी बड़ी फिल्में करने के बाद भी करियर लड़खड़ाने लगा. हिंदी फिल्मों में काम कम होने लगा, लेकिन फिर भी अपने टैलेंट पर यकीन बनाए. यही वजह थी कि वह बांग्लादेश जा बसा और वहां सुपरस्टार बन गया.

80 और 90 के दशक में हर फिल्म में नजर आने वाले वो एक्टर चंकी पांडे हैं. जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रखी थी.उस दौर में उन्होंने हर बड़े और नए सितारों के साथ फिल्मों में काम किया. कॉमेडी से लेकर एक्शन, यहां तक कि विलेन के रोल समेत हर तरह के किरदार निभाए. उनकी अलग अंदाज की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आती थी.

 फिर भी इंडस्ट्री में वो अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए.उनके जिंदगी में एक वक्त तो ऐसा भी आया जब बॉलीवुड में चंकी पांडे का करियर पटरी से उतरता नजर आने लगा. उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. चंकी भारत छोड़कर बांग्लादेश में काम करने चले गए और वहां देखते ही देखते बड़े स्टार बन गए. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि फैंस उन्हें “बांग्लादेश का अमिताभ बच्चन” कहने लगे.

चंकी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक के आस-पास की थी. फिर तेजाब जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली और इसके बाद वह तकरीबन हर फिल्म में नजर आने लगे. उनका किरदार भी फिल्मों में कहानी के इर्द-गिर्द ही नजर आता था.

यूं चंकी पांडे ने अपने करियर में कई एक्ट्रेस जैसे माधुरी दीक्षित के साथ ‘तेजाब’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘पाप की दुनिया’नीलम कोठारी, ‘इल्ज़ाम’ और ‘आग ही आग’दिव्या भारती के साथ ‘विश्वात्मा’ और ‘शोला और शबनम’करिश्मा कपूर के साथ ‘मुकाबला’जूही चावला के साथ ‘प्रतिबंध’रवीना टंडन के साथ ‘घर का चिराग’शिल्पा शेट्टी के साथ ‘आग का दरिया’किमी काटकर के साथ ‘खून का कर्ज’

फिर भी उनकी जोड़ी उस समय सबसे ज्यादा नीलम कोठारी के साथ जमी. लोगों ने दोनों को साथ काफी पसंद किया है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उन फिल्मों में इनके किरदारों को पसंद भी किया गया है.

चंकी पांडे ने अभिनेता सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र संग भी काम किया है. सनी के साथ उन्होंन फिल्म पाप की दुनिया में काम किया था. इस फिल्म में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा धर्मेंद्र के साथ उन्होंने फिल्म आग ही आग में काम किया था. गोविंदा के साथ फिल्म आंखें में तो उन्होंने गोविंदा को तगड़ी टक्कर दी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *