Protool

‘पहले टॉप हीरो था, अब फ्लॉप है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर में सितारों की फौज, 4:10 मिनट में एक-दूसरे को किया ट्रोल

 

arw img

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार की इस अवेटेड फिल्म का ट्रेलर देख दर्शकों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया है. . एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है. ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं. इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है.इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी. इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है. ये फिल्म 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *