Last Updated:
एक्टर वरुण धवन ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट के शो में सोशल मीडिया और पॉप कल्चर पर खुलकर बात की. उन्होंने मशहूर हीरोइन को भारतीय पॉप कल्चर का असली ‘आइकॉन’ बताते हुए कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. इसके अलावा, वरुण धवन ने अपनी मुस्कान पर बनने वाले मीम्स और ट्रोलिंग पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी आवाज या हाइट पर मजाक की उम्मीद थी, लेकिन स्माइल का मजाक बनना हैरान करने वाला था. उन्होंने ‘बिस्किट वाले’ मीम को काफी मनोरंजक बताया. उन्होंने यह भी साझा किया कि उनके पिता डेविड धवन इस स्माइल मीम को अपनी एक फिल्म के सीन में शामिल करना चाहते थे.
वरुण धवन ने मीम्स कल्चर पर भी बात की.
नई दिल्ली: अलीशा चिनॉय और बाबा सहगल जैसे पॉपुलर सिगर्स को 90 के दशक का पॉप स्टार माना जाता है. बाद के दौर में योयो हनी सिंह, सुनिधि चौहान और दिलजीत दोसांझ अपनी गायकी से छा गए. मगर वरुण धवन एक हीरोइन को असली पॉप कल्चरल आइकन मानते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया और पॉप कल्चर जैसे मजेदार टॉपिक्स पर खुलकर बात की है. कॉमेडियन तन्मय भट्ट के एक शो में पहुंचे वरुण ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय पॉप कल्चर का असली ‘आइकॉन’ बताया. शो के दौरान जब वरुण को एक मीम दिखाया गया, जिसमें एक कॉन्सर्ट के सेटअप की तुलना राखी सावंत से की गई थी, तो वरुण खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि राखी अब सिर्फ कोई आम सेलिब्रिटी नहीं रह गई हैं, बल्कि वह हमारे पॉप कल्चर का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुकी हैं. वरुण के मुताबिक, बहुत से लोगों ने राखी के स्टाइल और उनकी पर्सनैलिटी को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. राखी सावंत बस एक ही हैं और उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नहीं सकता.
वरुण धवन ने अपनी खुद की स्माइल पर बनने वाले मीम्स और ट्रोलिंग को लेकर भी कई दिलचस्प और मजेदार खुलासे किए. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें कभी सपने में भी नहीं लगा था कि लोग उनकी मुस्कान का इस तरह मजाक उड़ाएंगे. वरुण को लगता था कि ट्रोलर्स शायद उनकी आवाज, हाइट या फिर उनकी एक्टिंग को निशाना बनाएंगे, लेकिन निशाना बन गई उनकी स्माइल! उन्होंने याद दिलाया कि करियर की शुरुआत में उनकी आवाज थोड़ी अलग थी, जिसके लिए उनके बड़े भाई भी उन्हें काफी चिढ़ाते थे. हालांकि, वरुण ने इन सब चीजों को दिल पर नहीं लिया और सोशल मीडिया के इन मीम्स को काफी पॉजिटिव तरीके से देखा गया. उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर उनकी स्माइल को लेकर वायरल हुआ वो ‘बिस्किट वाला’ मीम उन्हें खुद बहुत ज्यादा फनी और एंटरटेनिंग लगा था.
राखी सावंत का अंदाज निराला है. (फोटो साभार: Instagram@rakhisawant2511)
डेविड धवन फिल्म में शामिल करना चाहते थे मीम
वरुण धवन ने बातों-बातों में अपने पापा और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि डेविड धवन तो वरुण की इसी स्माइल वाले मीम से इतने इम्प्रेस थे कि वह इसे अपनी एक फिल्म के सीन में इस्तेमाल करना चाहते थे. उनका प्लान था कि फिल्म में वरुण के बच्चों का एक ऐसा सीन रखा जाए, जिनकी स्माइल हूबहू वरुण के मीम जैसी दिखती हो. हालांकि, बाद में इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया गया और इसे फिल्म में शामिल नहीं किया गया. कुल मिलाकर, वरुण ने यह साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर चाहे जितनी भी ट्रोलिंग हो, अगर आप उसे मजाक के तौर पर लें, तो जिंदगी काफी आसान हो जाती है.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

