Protool

‘महिलाओं का दर्द बखूबी समझते हैं’, सीएम योगी के ‘बड़े फैसले’ पर गायिका मालिनी अवस्थी ने जताई खुशी

Last Updated:

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित बेघर महिलाओं को पक्का मकान और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का फैसला किया है. सीएम योगी के फैसले की लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने जमकर सराहना की है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संवेदनशील बताते हुए कहा कि वह महिलाओं के दर्द को गहराई से समझते हैं. मालिनी अवस्थी ने पिछली सरकारों की उदासीनता पर सवाल उठाया और कहा कि पीड़ित महिलाओं के लिए पक्का आवास और मुफ्त इलाज की सुरक्षा उनके जीवन में स्थिरता लाएगी.

ख़बरें फटाफट

सीएम योगी के 'बड़े फैसले' पर गायिका मालिनी अवस्थी ने जताई खुशीZoom

मालिनी अवस्थी ने सीएम योगी का जताया आभार.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है, जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है. उन्होंने तीन तलाक और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का फैसला किया है. मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सीएम योगी महिलाओं के असली दर्द और उनकी जमीनी समस्याओं को बहुत गहराई से समझते हैं. दरअसल, हाल में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी दर्दनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास रहने के लिए अपना खुद का पक्का मकान नहीं है, उन्हें सरकारी योजना के तहत घर मुहैया कराया जाए. साथ ही, सरकार इन पीड़ित महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से भी जोड़ने की ठोस तैयारी कर रही है, ताकि उन्हें जीवन जीने के लिए एक मजबूत सहारा मिल सके.

मालिनी अवस्थी ने मानवीय फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है कि उत्तर प्रदेश को एक ऐसा मुखिया मिला है, जो न सिर्फ राज्य के विकास की बात करता है, बल्कि समाज की सबसे पीड़ित और उपेक्षित महिलाओं के दुख-दर्द की भी सच्ची चिंता करता है. उन्होंने एसिड अटैक को समाज पर एक बहुत बड़ा कलंक बताते हुए कहा कि ऐसी पीड़िताओं को मुफ्त और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलना उनका अधिकार है. उन्होंने पिछली सरकारों पर तीखा सवाल भी उठाया कि आखिर पहले की सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे पर इतनी संवेदनशीलता के साथ क्यों नहीं सोचा? एक महिला जब इस तरह के जघन्य अपराध का शिकार होती है, तो उसे न केवल शारीरिक और मानसिक दर्द से गुजरना पड़ता है, बल्कि समाज के तानों और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में सरकार का उन्हें पक्का आवास और मुफ्त इलाज की सुरक्षा देना उनके जीवन में नई उम्मीद जगाएगा.

सीएम योगी का जताया आभार
मालिनी अवस्थी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं की चुनौतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अचानक बेसहारा कर दी गई इन महिलाओं के लिए सरकार द्वारा पक्का घर देने का फैसला उनके जीवन में खोया हुआ आत्मविश्वास और जरूरी स्थिरता वापस लाने में मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए लोक गायिका ने कहा कि वह पूरे राज्य की मातृशक्ति और महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री को दिल से बधाई और धन्यवाद देना चाहती हैं. मालिनी अवस्थी का मानना है कि योगी सरकार का बड़ा कदम समाज की इन पीड़ित महिलाओं को समाज में एक सुरक्षा कवच देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने का पूरा अवसर देगा.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *