Protool

शाहरुख की हीरोइन, कभी खान परिवार की थी बहू, 52 की आयु में बिजनेसमैन संग अफेयर की अफवाहें

Last Updated:

एक्ट्रेस की लव स्टोरी 1990 के दशक में शुरू हुई थी. पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 1998 में शादी की और 2002 में एक बेटे के माता-पिता बने. शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल की. हालांकि करीब 19 साल साथ रहने के बाद 2017 में उनका तलाक हो गया, जिसने सभी को चौंका दिया. तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम अर्जुन कपूर और अब हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है. वहीं, अरबाज खान ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अपने आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर हैं. वे हिट गाने ‘छैय्या छैय्या’ से छा गई थीं. इसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस किया था, लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है. मलाइका अरोड़ा की पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादीशुदा थीं. अब मुंबई के डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता को डेट करने की खबरों में हैं. आइए, जानते हैं मलाइका और अरबाज के रिश्ते की कहानी कैसे समय के साथ बदली.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की पहली मुलाकात 1990 के दशक में एक कॉफी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस समय दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे. उनकी दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और दोनों ने करीब पांच साल तक डेट किया.

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अरबाज ने 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली. शादी में दोनों परिवारों की अलग-अलग संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली. मलाइका के खान परिवार में आने से यह शादी मीडिया में खूब चर्चा में रही. सालों तक यह कपल बॉलीवुड पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन्स में नजर आता रहा. 2002 में दोनों के बेटे अरहान खान का जन्म हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शादी के दौरान मलाइका और अरबाज ने अपने-अपने करियर में काफी सफलता हासिल की. मलाइका ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों और टीवी शोज के जरिये टीवी पर्सनैलिटी, रियलिटी शो जज और परफॉर्मर बन गईं. वहीं अरबाज ने एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर अपने काम को बढ़ाया. खासतौर पर ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी को प्रोड्यूस किया, जिसमें उनके भाई सलमान खान लीड रोल में थे.

Malaika arora Age

करीब दो दशक साथ रहने के बाद मलाइका-अरबाज के रिश्ते में दरारें आने लगीं और यह सब पब्लिक हो गया. साल 2016 में मलाइका और अरबाज ने अपने अलग होने की घोषणा की. दोनों ने कभी पब्लिक के सामने अलग होने की वजह नहीं बताई, लेकिन माना कि समय के साथ वे एक-दूसरे से दूर हो गए थे. 2017 में उनका तलाक हो गया, जिससे लगभग 19 साल की शादी का अंत हो गया.

malaika arora, malaika arora new boy friend, who is harsh mehta, malaika arora affair, malaika arora relationship status, malaika arora son, malaika arora boyfriend, मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड

तलाक के बाद मलाइका को अर्जुन कपूर में फिर से प्यार मिला. दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया, जिसके बाद वे अक्सर इवेंट्स, छुट्टियों और फैमिली गेदरिंग्स में साथ नजर आए. कपल बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बन गया. हालांकि, साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. फिलहाल, मलाइका के हर्ष मेहता को डेट करने की खबरें हैं.

Malaika Arora Affairs

अरबाज खान भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. कई लोगों के साथ नाम जुड़ने के बाद दिसंबर 2023 में शूरा खान से एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली. शूरा एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिनकी मुलाकात अरबाज से एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी. अरबाज और शूरा ने अक्टूबर 2025 में एक बेटी का स्वागत किया.

malaika arora, malaika arora new boy friend, who is harsh mehta, malaika arora affair, malaika arora relationship status, malaika arora son, malaika arora boyfriend, मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड

52 साल की मलाइका अरोड़ा ने साल 2008 में ‘अरबाज खान प्रोडक्शंस’ से बतौर फिल्म निर्माता डेब्यू किया था, जिसके तहत सुपरहिट ‘दबंग’ फिल्म बनाई गई थी. उन्होंने ‘कांटे’ और ‘ईएमआई’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. वे ‘छैया छैया’, ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’, ‘माही वे’, ‘काल धमाल’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *