Last Updated:
आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर आज यानी 10 जून को मेकर्स ने जारी कर दिया है. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने टीजर की जमकर तारीफ की है. लेकिन यूजर्स ने इस टीज में कमियां भी निकाल निकालना शुरू कर दिया है. टीजर के शुरुआती सीन को ही लोग सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये सीन फ्रेंच फिल्म से कॉपी किया गया है.
लोगों ने ढूंढ ली क्लिप
नई दिल्ली. आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का टीजर आते ही वायरल हो गया है. इस टीजर की कई सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि जो आलिया भट्ट और बॉबी देओल का रेस्टोरेंट वाला धमाकेदार ओपनिंग सीक्वेंस दिखाया गया है, वो 1990 में आई एक आइकॉनिक फ्रेंच-हॉलीवुड एक्शन क्लासिक La Femme Nikita का कॉपी है.
यूजर्स अब इस क्लिप पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग एक्स पर पोस्ट शेयर कर दोनों फिल्मों के सीन्स की तुलना कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस टीजर में आलिया एक खतरनाक सीक्रेट एजेंट के रोल में नजर आ रही हैं. वहीं बॉबी देओल उनके मेंटॉर (गुरु) की भूमिका में हैं. टीजर के ओपनिंग सीक्वेंस दिखाया गया है कि वह बचपन से ही आलिया को एक खतरनाक एजेंट बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं.
फ्रेंच फिल्म से का कॉपी है आलिया का सीन?
अल्फा के टीजर के सामने आते ही जहां लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की थी. वहीं थोड़ी देर बाद अब यूजर्स ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. आलिया के टीजर की शुरुआत में ही दिखाए गए सीन को लोग कॉपी बता रहे हैं. दरअसल, बॉबी और आलिया एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आते हैं, जहां बॉबी उन्हें एक प्रोजेक्ट के बारे में बता रहे हैं कि उन्हें क्या करना है. ये सब उनके 18वें बर्थडे पर हो रहा है. लेकिन ये सीन हूबहू फ्रेंच फिल्म से लिया गया है. टीजर के आखिरी सीन में आलिया अपने उस टारगेट को मार गिराती हुई भी नजर आ रही हैं.
The opening scene is copied 90% from the scene in Luc Besson’s action classic LA FEMME…😱

