Protool

‘कॉम्प्रोमाइज के 7 लाख देंगे’, डायरेक्टर की डिमांड सुन जब उड़े ‘रुकैया बेगम’ के होश, गंदी सोच पर भड़कीं लवीना टंडन

Last Updated:

टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में रुकैया बेगम बनकर मशहूर हुई एक्ट्रेस लवीना टंडन एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने अब ‘कास्टिंग काउच’ पर अपना अनुभव बयां किया. उन्होंने खुलासा किया कि एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें 10-15 दिन के काम के लिए 5 लाख रुपये ऑफर किए, लेकिन ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने पर बजट बढ़ाकर 7 लाख करने की बात कही थी. लवीना टंडन ने गंदी डिमांड को तुरंत ठुकराते हुए डायरेक्टर को दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें हाल में दोबारा ऐसे हालात का सामना करना पड़ा.

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

नई दिल्ली: अगर आपने टीवी शो ‘जोधा अकबर’ देखा है, तो आप लवीना टंडन से वाकिफ होंगे. उन्होंने इस शो में रुकैया बेगम का शानदार रोल निभाया था. आजकल वो फिल्मों से दूर हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नया काम तलाश रही हैं. फिल्मों से उनके दूरी बनाने के पीछे कोई छोटा-मोटा कारण नहीं, बल्कि एक बहुत ही कड़वा सच छिपा हुआ है. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

लवीना टंडन ने हाल में खुलासा किया कि फिल्मों से दूर रहने की सबसे बड़ी वजह ‘कास्टिंग काउच’ है. उन्होंने अपने करियर में दो बार इस घटिया स्थिति का सामना किया है. लेकिन उन्होंने मेकर्स की इन गंदी डिमांड्स के आगे घुटने टेकने के बजाय अपने उसूलों और स्वाभिमान के साथ काम करने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

लवीना ने अपने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि उन्हें दो बार ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के लिए कहा गया था. उन्होंने बताया कि एक बार साउथ के एक डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म में 10 से 15 दिनों के रोल के लिए अप्रोच किया था. वे तैयार थीं, मगर डायरेक्टर की डिमांड ने उन्हें चौंका दिया. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

Add News18 as
Preferred Source on Google

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

जब लवीना ने उस डायरेक्टर से फिल्म के बजट और अपनी फीस के बारे में पूछा, तो डायरेक्टर का जवाब सुनकर वह सन्न थीं. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सीधे-साधे काम के लिए बजट करीब 5 लाख रुपये होगा, अगर वह कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार हो जाती हैं, तो यह बजट बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया जाएगा.(फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

लवीना डायरेक्टर के मुंह से ऐसी बातें सुनकर चौंक गई थीं, पर उन्होंने यहां घुटने नहीं टेके. उन्होंने डायरेक्टर को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह उनकी इस ‘ईमानदारी’ की कद्र तो करती हैं, लेकिन वह इस तरह के गलत काम बिल्कुल नहीं करतीं.
(फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

लवीना ने उस डायरेक्टर को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कह दिया कि अगर आगे कभी कोई साफ-सुथरा काम हो, तो ही उन्हें कॉल करें, वरना कभी भी दोबारा फोन करने की हिम्मत न करें. लवीना टंडन ने बताया कि इसके बाद भी एक और शख्स ने ऐसी ही मांग के साथ उन्हें अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने तुरंत मना कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

एक्ट्रेस लवीना टंडन ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि लोग ग्लैमर वर्ल्ड की लड़कियों को लेकर बहुत गलत सोच रखते हैं. उनका कहना है कि लोगों को लगता है कि अगर आप एक्टिंग या ग्लैमर इंडस्ट्री में हो, तो आप पैसों और काम के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाओगे. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

lovina tandon, lovina tandon casting couch, lovina tandon jodha akbar, jodha akbar lovina tandon, लवीना टंडन, रुकैया बेगम

लवीना टंडन का मानना है कि सिर्फ इसलिए कि वे कई पुरुषों के साथ काम करती हैं या स्क्रीन पर रोमांटिक सीन करती हैं, लोग उन्हें जज करने लगते हैं. उन्होंने साफ कहा कि कास्टिंग काउच हर फील्ड में होता है, लेकिन चूंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बातें सामने आ जाती हैं, इसलिए लोग समझते हैं कि यहां की लड़कियां शरीफ नहीं हैं. (फोटो साभार: Instagram@lavinatandon05)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *