Last Updated:
70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर एक अभिनेत्री का ऐसा राज था, जिसकी खूबसूरती, स्टारडम और फीस-तीनों की चर्चा हर तरफ होती थी. वह दौर ऐसा था जब निर्माता उनकी डेट्स पाने के लिए महीनों इंतजार करते थे और बड़े-बड़े सुपरस्टार उनके साथ काम करने को अपनी किस्मत मानते थे. यही अभिनेत्री आगे चलकर बॉलीवुड की पहली ऐसी हीरोइन बनीं, जिन्होंने एक फिल्म के लिए 5 लाख रुपये की फीस लेकर इतिहास रच दिया. अगर आप सोच रहे हैं कि ये श्रीदेवी हैं, तो अब बिलकुल गलत हैं…

नई दिल्ली. 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर एक ऐसी अभिनेत्री का राज था, जिसकी खूबसूरती के साथ-साथ फीस भी इंडस्ट्री में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुकी थी. निर्माता उनकी एक झलक पाने और डेट्स हासिल करने के लिए महीनों इंतजार करते थे. कहा जाता है कि उस दौर में उन्होंने एक फिल्म के लिए पूरे 5 लाख रुपये फीस लेकर इतिहास रच दिया था, जो उस समय किसी हीरोइन के लिए बेहद बड़ी रकम मानी जाती थी. सिर्फ स्टारडम ही नहीं, उनकी एक सुपरस्टार हीरो के साथ जोड़ी भी ऐसी जमी कि दोनों ने साथ में 35 फिल्मों में काम कर डाला. इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और दर्शकों ने इस जोड़ी को सिर आंखों पर बैठा लिया. रोमांस, एक्शन और ड्रामा… हर अंदाज में यह जोड़ी पर्दे पर छा जाती थी.

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ यानी हेमा मालिनी हैं. हेमा मालिनी आज भी न केवल अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं. वह 1970 और 1980 के दशक की सबसे महंगी और पावरफुल एक्ट्रेस भी थीं. 1970 के दशक में वे न सिर्फ स्टाइल, डांस और अभिनय के लिए मशहूर थीं, बल्कि पैसे के मामले में भी उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया था. फोटो साभार-@pinterest

वे 1976 से 1980 तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री रहीं. ये हम नहीं बल्कि प्रोडक्शन रिकॉर्ड और पुराने टैक्स डेटा बताते हैं कि वह 1976 से 1980 के बीच बॉलीवुड की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री थीं. उनके साथ जीनत अमन भी इस मुकाम पर थीं.आर्काइव टैक्स डेटा के मुताबिक, 1978 में आई फिल्म ‘दिल्लगी’ के लिए हेमा ने पांच लाख रुपये की फीस ली थी. यह राशि उस समय किसी अभिनेत्री के लिए रिकॉर्ड तोड़ थी. फोटो साभार-@pinterest
Add News18 as
Preferred Source on Google

वे हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री बनीं, जिन्होंने इतनी बड़ी रकम चार्ज की. इस दौर में उनका यह रिकॉर्ड जीनत अमान के साथ शेयर था. 1971-75 के बीच वे चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री थीं, जबकि 1982-85 के बीच वे फिर दूसरी सबसे महंगी अभिनेत्री रहीं. फोटो साभार-@pinterest

हेमा मालिनी ने कई मौकों पर बताया है कि उन्हें शशि कपूर, राजेश खन्ना और देव आनंद के साथ काम करना सबसे अच्छा लगता था. आंकड़े भी यही बताते हैं. शशि कपूर के साथ उन्होंने 10 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें ‘अमीर गरीब’, ‘प्रेम नगर’, ‘दिल्लगी’, ‘किनारा’, ‘हम दोनों’ और ‘राजपूत’ जैसी फिल्में शामिल हैं. फोटो साभार-@pinterest

वहीं, राजेश खन्ना के साथ उनकी लगभग 15 फिल्में आईं, जैसे ‘लाल पत्थर’, ‘अभिनेत्री’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘मेहबूबा’, ‘कुदरत’ जैसी फिल्में आईं. हेमा अपनी पसंदीदा फिल्मों में ‘लाल पत्थर’, ‘अभिनेत्री’, ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेहबूबा’, ‘कुदरत’, ‘राजपूत’ और ‘बागबान’ हैं. फोटो साभार-@IMDb

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी भारतीय सिनेमा के सबसे सफल जोड़ों में से एक है. दोनों ने कुल 35 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 31 फिल्मों में वे रोमांटिक लीड जोड़ी के रूप में नजर आए. इस जोड़ी का जोश और केमिस्ट्री फिल्मी इतिहास में मिसाल मानी जाती है. जिसमें 35 फिल्मों में से 20 सुपरहिट या हिट रहीं. ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘राजा जानी’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘चरस’, ‘अली बाबा और 40 चोर’ और ‘आजाद’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की. फोटो साभार-@pinterest

फिल्म ‘शोले’ में वीरू और बसंती की जोड़ी आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे आइकोनिक जोड़ियों में गिनी जाती है. वहीं ‘सीता और गीता’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों ने हेमा मालिनी को सुपरस्टार का दर्जा दिलाया. हालांकि, हर फिल्म हिट नहीं रही. दोनों की कई फिल्में फ्लॉप भी साबित हुईं, जिनमें ‘रजिया सुल्तान’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘आस पास’, ‘सम्राट’ और ‘किनारा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. बावजूद इसके, दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. फोटो साभार-@IMDb

1970 के दशक में जब महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या कम थी, तब हेमा मालिनी ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्म से डबल रोल करके सुपरस्टार बनीं. उनकी मेहनत, प्रोफेशनलिज्म और बिजनेस सेंस ने उन्हें उस दौर की सबसे पावरफुल अभिनेत्री बना दिया.

हेमा मालिनी ने जहां अपने करियर के चरम पर 5 लाख रुपये प्रति फिल्म लेकर बॉलीवुड हीरोइन की छवि निभाई, वहीं धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी ने उस दौर के संगीत, डायलॉग और कहानियों को अमर कर दिया. चाहे ‘शोले’ में बसंती हो या ‘सीता और गीता’ का डबल रोल, हेमा हमेशा सबसे महंगी और सबसे पसंदीदा हीरोइन बनी रहीं.

