Last Updated:
सिंगर सोना मोहापात्रा ने राम चरण की ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर को सेक्सुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई करने पर आपत्ति जताई है. इतना ही उन्होंने खुशी जताई है कि ऑडियंस भी इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑडियंस का ये व्यवहार महिलाओं के खिलाफ अपराधों की व्यापक चिंता को दिखाता है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.
सोना मोहपात्रा ने जाह्नवी कपूर के ‘पेद्दी’ विवाद पर प्रतिक्रिया दी.
मुंबई. जाह्नवी कपूर इन दिनों ‘पेद्दी’ में उनके सेक्सुअलाइज्ड लुक को लेकर चर्चा में चल रही हैं. लोग डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की आलोचना कर रहे हैं. अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. सोना ने कहा है कि हीरोइंस को अक्सर “सजावट के रूप में पेश किया जाता है, जिन्हें सेक्सुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है. उन्होंने कहा कि जबकि टॉक्सिक मर्दानगी को रोमांस के रूप में दिखाया जाता है. एक वीडियो शेयर कर राम चरण स्टारर इस फिल्म पर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है.
सोना मोहपात्रा ने कहा कि ‘पेद्दी’ में महिला किरदार को गलत तरीके दिखाने के खिलाफ हालिया नाराजगी ने उन्हें उम्मीद दी है. क्योंकि दर्शक अब फिल्म निर्माताओं को स्क्रीन पर महिलाओं की प्रस्तुति के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में एक चीज़ ने मुझे अजीब सा सुकून दिया है. हमारी भारी प्रचारित मेनस्ट्रीम फिल्म में, हीरोइन की प्रस्तुति के खिलाफ नाराजगी ने मुझे कुछ उम्मीद और सकारात्मकता दी है.
सोना मोहपात्रा ने आगे कहा, “लगता है इसका असर कुछ फिल्म निर्माताओं पर पड़ा है, जो इंटरव्यू में कह रहे हैं कि वह बहुत मासूम है और कुछ हिस्से हटाए जाएंगे.” उन्होंने कई फिल्मों के फॉर्मूले पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जहां हीरो को आमतौर पर रिस्पेक्टिव लाइफ जीते हुए दिखाया जाता है, वहीं हीरोइन सिर्फ उसकी कहानी का एक्सटेंशन होती है.
View this post on Instagram

