Protool

‘नुकसान की भरपाई हर कोई नहीं करता’, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों

Last Updated:

‘डॉन 3’ विवाद को लेकर रणवीर सिंह की मुश्किलें अब कम होती नजर आ रही हैं. रणवीर सिंह का बड़ा समर्थन मिला है. CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने उनके पक्ष में बात करते हुए कहा है कि रणवीर ऐसे कलाकार नहीं हैं जो किसी का जानबूझकर नुकसान करें.

ख़बरें फटाफट

‘वह निष्पक्ष इंसान हैं’, 'डॉन 3' विवाद के बीच आई CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लोंZoom

पूनम ने बांधे रणवीर की तारीफों के पुल

नई दिल्ली. रणवीर सिंह लंबे समय ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में हैं. अब पूनम ढिल्लों ने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म छोड़ने के बावजूद उन्होंने नुकसान की भरपाई की पेशकश की और अपना साइनिंग अमाउंट भी लौटा दी. किसी भी एक्टर के लिए ऐसा करना आसान नहीं है. उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ की है.

खबरों की मानें तो ‘डॉन 3’विवाद के बीच रणवीर सिंह के पिता ने पूनम ढिल्लों से कॉन्टेक्ट किया था. उन्होंने एक्ट्रेस का शुक्रिया अदा भी किया था. ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक्टर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि रणवीर ऐसे इंसान नहीं हैं जो जानबूझकर किसी का नुकसान करें.

पूनम ढिल्लों ने की रणवीर की जमकर तारीफ

पूनम ढिल्लों का एक इंटरव्यू हाल ही में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने डॉन 3 जुड़े विवाद को लेकर चर्चा की है. उन्होंने कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला भले ही रणवीर सिंह ने लिया होगा तो लेकिन इसके पीछे जरूर कोई बड़ी वजह होगी. क्योंकि वह ऐसे इंसान नहीं जो जानबूझकर किसी को कोई ठेस पहुंचाए. फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में पूनम ढिल्लों ने कहा कोई भी इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकता. उन्होंने बताया कि रणवीर और Excel Entertainment के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते हैं और दोनों साथ में कई बार काम कर चुक हैं.

हर एक्टर नहीं कर सकता ये काम

अपनी बात आगे रखते हुए पूनम ने कहा, ‘अगर वह इस फिल्म में काम करने से परहेज कर रहे हैं, तो जरूर इसमें कोई वजहें हो सकती हैं.लेकिन इन सब में सबसे अच्छी बात ये है कि वह सारे नुकसान की भरपाई करने की बात कह रहे हैं. उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया.इंडस्ट्री में सारे एक्टर्स इतना बड़ा फैसला नहीं ले सकते. CINTAA हमेशा अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहेगा.

बता दें कि पूनम की माने तो FWICE की तरफ से जारी किया गया नॉन-कोऑपरेशन आदेश सभी को चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा कि उस वक्त ऐसा लगा जैसे किसी तीसरे पक्ष ने अचानक आकर लड़ाई छेड़ दी. मामला सुलझाने के बजाय और उलझ गया. लेकिन अब बात मेकर्स और रणवीर सिंह के बीच है, दोनों पक्ष आपसी बातचीत के बाद कोई समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *