Protool

रोमांटिक सीन नहीं दे पा रहे थे बॉबी देओल, मनीषा कोइराला से लिया अनूठा बदला, सालों बाद खुला ‘गुप्त’ राज!

Last Updated:

बॉबी देओल ने फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं. उन्होंने मनीषा कोइराला के साथ अपने रोमांटिक सीन का दिलचस्प किस्सा सुनाया. स्टार ने खुलासा किया क्यों उन्हें वह सीन शूट करने में दिक्कत हो रही थी. वे एक्सप्रेशन नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया था. उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ बचपन की नोक-झोंक को भी याद किया.

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘लॉर्ड बॉबी’ यानी बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने हाल में अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने उन पुरानी अफवाहों पर भी खुलकर बात की, जिनमें कहा जाता था कि वे सेट पर अपनी हीरोइनों को काफी परेशान करते थे. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

बॉबी देओल पर लंबे समय से यह आरोप लगता रहा है कि वे ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला जैसी अपनी को-स्टार्स के साथ सेट पर अक्सर उलझ जाते थे. शो में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए इन बातों के पीछे का सच बताया. उन्होंने यह भी साफ किया कि आखिर क्यों उन्होंने एक बार मनीषा कोइराला के साथ एक इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म ‘बरसात’ की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बॉबी ने ‘आप की अदालत’ में बताया कि उस वक्त वे दोनों बहुत छोटे और नासमझ थे. बॉबी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे बचपन से पेट की थोड़ी दिक्कत रही है, इसलिए मैं अक्सर सेट पर अपने पेट और वॉशरूम जाने की बातें करता रहता था. ट्विंकल मेरी इस आदत से बहुत ज्यादा चिढ़ जाती थी.’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

बॉबी ने आगे बताया कि जब ट्विंकल ने अपना पहला इंटरव्यू दिया, तो उन्होंने मजे-मजे में बॉबी की इस पेट वाली समस्या का जिक्र सरेआम कर दिया. बॉबी ने उन्हें फोन करके शिकायत भी की थी कि उन्होंने इंटरव्यू में ऐसा क्यों कहा. बॉबी के मुताबिक, यह सिर्फ बचपन की नोक-झोंक थी और उनके बीच कोई गंभीर लड़ाई नहीं थी.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुप्त’ में बॉबी के साथ काजोल और मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाते हुए बॉबी ने बताया कि आखिर उन्होंने मनीषा के साथ एक रोमांटिक सीन करने से क्यों अपने पैर पीछे खींच लिए थे. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

बॉबी ने बताया, ‘शूटिंग के वक्त काफी ठंड थी और सेट के बाहर कोई चना बेच रहा था. मनीषा बड़े मजे से प्याज डालकर वो चने खा रही थीं. इसके तुरंत बाद, हमारा एक सीन होना था, जिसमें गाने के दौरान मनीषा को प्यार से मेरी ठुड्डी (चिन) पर काटना था. लेकिन उनके मुंह से प्याज की इतनी तेज आ रही थी कि मैं कोई रोमांटिक एक्सप्रेशन ही नहीं दे पा रहा था.’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

बॉबी ने इसका बदला लेने के लिए सेट पर एक तगड़ा प्लान भी बनाया था. फिल्म के एक कॉलेज वाले सीन में मनीषा के ऑन-स्क्रीन भाई को बॉबी की पिटाई करनी थी. वह एक नया एक्टर था, तो बॉबी ने मौके का फायदा उठाया और उसकी एक्टिंग सुधारने के बहाने उसे ढेर सारे कच्चे प्याज खिला दिए, ताकि मनीषा को सबक मिल सके. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

बॉबी ने हंसते हुए बताया, ‘मैंने उस लड़के को खूब प्याज खिलाए कि जब वह मनीषा के क्लोज जाकर शॉट देगा तो उन्हें पता चलेगा. लेकिन मजेदार बात यह रही कि मनीषा पर इसका कोई असर ही नहीं हुआ और मेरा बदला अधूरा रह गया. उस उम्र में हम लोग ऐसी ही नादानियां और प्रैंक किया करते थे.’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Bobby Deol, Manisha Koirala, Manisha Koirala Bobby Deol, Bobby Deol Manisha Koirala, मनीषा कोइराला , बॉबी देओल,  बॉबी देओल मनीषा कोइराला

अगर बॉबी देओल हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बंदर’ में नजर आए हैं, जो 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. उन्होंने फिल्म में ‘समीर मेहरा’ नाम के एक रॉकस्टार का किरदार निभाया है. बॉबी ने इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम किया है. बॉबी देओल जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ में एक दमदार रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में आलिया भट्ट और शारवरी अहम भूमिकाओं में हैं, जो इसी साल 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. विलेन के रोल में बॉबी को दोबारा देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *