Last Updated:
बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी का नया दौर शुरू करने वाली वो फिल्म, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. आज ही के दिन 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म में न कोई बड़ा सुपरस्टार था और न ही कोई टॉप एक्ट्रेस, फिर भी महज 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 132 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

नई दिल्ली. ठीक आज ही के दिन 7 जून 2024 को 2 साल पहले एक हॉरर फिल्म ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया. भूत को बनाने में ही पूरा 1 साल लग गया था. 30 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 132 करोड़ कमाकर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. लीड हीरोइन की तो किस्मत ही चमक उठी थी. इस फिल्म में न कोई बड़ा स्टार था और न ही कोई टॉप एक्ट्रेस थी.

हम बात कर रहे हैं, आज ही के दिन रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ की. 7 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म मुंज्या ने की दमदार स्क्रिप्ट, धांसू वीएफएक्स और दिलचस्प कहानी ने लोगों को हैरान कर दिया था. मैडॉक फिल्म्स की ये हॉरर-कॉमेडी 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी.

फिल्म में महाराष्ट्र की एक कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में एक्टर अभय वर्मा बिट्टू के रोल में नजर आए थे. मोना सिंह ने फिल्म में उनकी मां का रोल निभाया था. जब इस लड़को को पता चलता है कि उसके परिवार पर एक श्राप है, मुंज्या, एक छोटा-सा बाल भूत जो शादी के लिए बेताब है.वह बिट्टू को अपना जरिया बनाता है और उसे दिखने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में शरवरी वाघ लीड हीरोइन के तौर पर नजर आई थी. फिल्म में न कोई सुपरस्टार था और न ही कोई टॉप की एक्ट्रेस फिर भी ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में 132 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में दिखाया गया है कि मुंज्या पूरे गांव में आतंक मचा देता है. फिल्म हॉरर, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर है.

फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी. साल 2024 की सबसे सफल मिड-बजट फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराने वाली इस फिल्म से शरवरी की तो किस्मत ही चमक उठी थी. अभय वर्मा ने बिट्टू के रोल में अपनी नेचुरल एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया था.

वहीं शरवरी वाघ ने बेला के किरदार में जान फूंक दी थी. मोना सिंह की एक्टिंग ने फिर साबित किया कि वह हर रोल के लिए परफेक्ट हैं. साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज ने एल्विस करीम प्रभाकर दमदार रोल किया. इस तरह एक्टिंग के मामले में फिल्म अव्वल है. फिल्म का आधा बजट (लगभग 15 करोड़) सिर्फ वीएफएक्स पर ही लगा था.

बात अगर मुंज्या की करे तो फिल्म ने ओपनिंग डे में ही 4.21 करोड़ की कमाई की थी. पहले हफ्ते में 35 करोड़ और दो हफ्तों में 70 करोड़ पार कर लिए. इसके अलावा भारत नेट कलेक्शन 107.48 करोड़ रुपये रहा और ग्रॉस कलेक्शन 127.95 करोड़ रुपये था. ओवरसीज कलेक्श भी 4.18 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 132.13 करोड़ रुपये पहुंच गया था.

बता दें कि बॉलीवुड में स्त्री, भेड़िया और स्त्री 2 जैसी अपार सफलता पाने वाली फिल्मों के बाद मुंज्या ने साबित कर दिया कि एक अलग तरह की कहानी लोगों के दिलों पर कब्जा करने में सफल साबित होती है. साथ ही फिल्म में सुपरस्टार या स्टार एक्ट्रेस न भी हो तो फिल्म बंपर कमाई कर सकती हैं.

