Protool

Neha Kakkar Birthday: एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अपनी आवाज के जादू से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. 4 साल की उम्र से माता के जागरण में भजन गाने वाली नेहा ने ‘इंडियन आइडल 2’ से करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि सिंगर की नेटवर्थ कितनी है. 

माता रानी के जगराता में गाती थीं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. उनका बचपन गरीबी में बिता है, लेकिन वो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है. इसके लिए नेहा ने खूब मेहनत भी की है. वो शुरुआत में बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाती थीं, लेकिन बाद में वो परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गईं. दिल्ली में उन्होंने पढ़ाई के साथ सिंगिंग भी जारी रखी. 

Neha Kakkar Birthday: एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें:- ‘कजरा रे’ गाने वाली सिंगर अलीशा चिनॉय लौटीं मुंबई, तस्वीर शेयर कर लिखा- घर जैसी कोई जगह नहीं

नेहा कक्कड़ को कब मिला पहला ब्रेक?
जब नेहा 11वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया. हालांकि, उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अब वो इस शो को जज करती हैं. अपनी यूनीक सिंगिंग स्टाइल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली नेहा कक्‍कड़ ने अपने लंबे करियर और सफलता के दम पर अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई है. 

लैविश लाइफ जीती हैं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ इस समय करोड़ों रुपये की मालकिन हैं. वो एक लैविश लाइफ जीती हैं. कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ करीब 112 करोड़ रुपये है. वो हर महीने 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं. इसके अलावा नेहा फिल्म का एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर्स में से एक हैं. 

Neha Kakkar Birthday: एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नेहा कक्कड़ के पास हैं ये गाड़ियां
मुंबई में नेहा कक्कड़ का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा ऋषिकेश में भी सिंगर का एक बंगला है. बात अगर उनके कार कलेक्शन की करें तो नेहा के पास ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड्स की लग्जरी कारें हैं. नेहा कक्कड़ की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कॉन्सर्ट से आता है. वो एक लाइव कॉन्सर्ट से 80 लाख से 1 करोड़ के बीच कमाती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी नेहा कक्कड़ मोटा पैसा छापती हैं.

Neha Kakkar Birthday: एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नेहा कक्कड़ के सुपरहिट गाने
नेहा कक्कड़ ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. इस लिस्ट में ‘काला चश्मा’, ‘टुकुर- टुकुर’, ‘आओ राजा’, ‘कर गई चुल’, ‘मिले हो तुम हमको’, ‘माही वे’, ‘सनी-सनी’, ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’, ‘बदरी की दुल्हनिया’ और ‘सेकंड हैंड जवानी’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘मुझे 60 फिल्मों से हटाया गया…’ अमाल मलिक का छलका दर्द, ‘आवारापन 2’ से करेंगे दमदार वापसी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *