Last Updated:
बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब किसी स्टार ने एक फिल्म ठुकराया और किसी दूसरे स्टार ने उसमें रिस्क उठाकर काम किया है. साल 2004 में भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसे आमिर खान ने बोरिंग कहकर रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन दूसरे सुपरस्टार ने रिस्क उठाया और फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

नई दिल्ली. वो फ्लॉप फिल्म, जिसे आमिर खान ने किया था रिजेक्ट. लेकिन शाहरुख खान के करियर के लिए वो फिल्म फ्लॉप होते हुए भी यादगार बन गई. साल 2004 में रिलीज हुई उस फिल्म का नाम है’स्वदेस’. आज इसे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन एक समय ऐसा था जब आमिर खान ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था.

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर सबसे पहले ‘स्वदेस’ की स्क्रिप्ट लेकर आमिर खान के पास पहुंचे थे. उन्होंने फिल्म की कहानी उन्हें सुनाई. दोनों इससे पहले ‘लगान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में साथ काम कर चुके थे. लेकिन बताया जाता है कि आमिर को ‘स्वदेस’ की कहानी बहुत बोरिंग लगी थी.

आमिर खान के मुताबिक फिल्म का विषय काफी धीमा और आम दर्शकों को एंटरटेन करने वाला नहीं था. इसी वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था. बाद में इस फिल्म को शाहरुख को सौंपा गया. फिल्म के लिए शाहरुख खान ने हामी दे दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान के इनकार के बाद यह फिल्म शाहरुख खान को मिली थी. शाहरुख के लिए भी इस फिल्म को करना आसान नहीं था. क्योंकि इससे पहले ही वह रोमांटिक फिल्में करके सुपरस्टार बन चुके थे.फिर भी उन्होंने इस कहानी को दिल से अपनाया और फिल्म में काम किया.

शाहरुख को अहसास हुआ कि रोमांटिक रोल से परे उनके लिए यह किरदार उनके करियर में कुछ अलग करने का मौका देगा. यही फैसला आगे चलकर उनके करियर की सबसे सराही गई परफॉर्मेंस में बदल गया. ये फिल्म भले ही फ्लॉप रही. लेकिन फिल्म ने 18 अवॉर्ड जीते थे.

शाहरुख खान ने इस फिल्म में मोहन भार्गव का किरदार निभाया था, जो अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA में काम करने वाला भारतीय वैज्ञानिक होता है. अपने बचपन की देखभाल करने वाली कावेरी अम्मा को वापस लाने के लिए वह भारत आता है. गांव में रहते हुए उसे देश की असली तस्वीर देखने को मिलती है और फिर वह गांव के विकास के लिए काम करने का फैसला करता है. यह कहानी दर्शकों के दिल को छू गई थी.

‘स्वदेस’ ने रिलीज के समय कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन इसकी असली लोकप्रियता समय के साथ बढ़ी. टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने के बाद फिल्म को नई पीढ़ी ने भी खूब पसंद किया. यही वजह थी कि ये फ्लॉप फिल्म बाद में कल्ट साबित हुई. देशभक्ति और सामाजिक बदलाव पर बनी फिल्मों की चर्चा होती है तो ‘स्वदेस’ का नाम जरूर लिया जाता है.

बता दें कि शाहरुख खान के करियर की ये सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस साबित हुई थी. फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान की एक्टिंग और उनके काम को परिपक्व अभिनय बताया था. बिना किसी बड़े एक्शन, रोमांस या मसाले के उन्होंने एक साधारण इंसान की कहानी को बेहद प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा. आज भी कई लोग मोहन भार्गव के किरदार को शाहरुख के करियर का बेस्ट रोल मानते हैं.

