Protool

‘पेड्डी’ के रिलीज होते ही तिरुपति पहुंचीं जाह्नवी कपूर, नंगे पैर चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, वीडियो वायरल

राम चरण और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब इस बीच फिल्म की सफलता के लिए जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर पहुंचीं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

जाह्नवी कपूर ने भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद 
जाह्नवी कपूर ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आईं. हैरानी वाली बात ये है कि जाह्नवी ने नंगे पैर 3,550 सीढ़ियां चढ़ीं और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. वीडियो में एक्ट्रेस को मंदिर के परिसर में चलते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 350 करोड़ के बजट में बनी है ‘पेद्दी’, जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?

जाह्नवी कपूर ने साड़ी में ढाया कहर
जाह्नवी कपूर ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन भी किया. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से बातचीत और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. एक्ट्रेस के लुक बात करें तो उन्होंने बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस साड़ी को उन्होंने स्टाइलिश ड्रेप के साथ कैरी किया है, जो लुक को मॉडर्न टच दे रहा है. कमर पर गोल्डन कमरबंद (वेस्ट बेल्ट) उनके लुक को रॉयल बना रहा है. जाह्नवी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हेवी चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और बैंगल्स पहने हैं. माथे पर छोटी सी बिंदी और मिडल पार्टेड खुले बाल उनके लुक को और एलीगेंट बना रहे हैं.

‘पेड्डी’ के बारे में जानिए
‘पेद्दी’ में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना हैं. फिल्म में राम चरण एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है.

‘पेद्दी’ का ओपनिंग डे पर कलेक्शन
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसे हिंदी समेत कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगु में कमाई कर रही है. हिंदी में भी इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेड्डी’ पहले दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ बनेगी रामचरण की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? ‘गेम चेंजर’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड! जानें- प्रीडिक्शन



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *