Protool

‘बिना गलती के भी मेरी कुटाई हो जाती थी’, तृप्ति डिमरी ने ‘मां बहन’ के प्रमोशन में खोला घर का ये राज!

Last Updated:

“बचपन में बिना गलती के भी पिट जाती थीं तृप्ति डिमरी! नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मां बहन’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने खोले अपने बचपन के वो मजेदार राज, जिन्हें सुन आपको भी अपने दिन याद आ जाएंगे, नीचे पढ़ें पूरी खबर.

बिना गलती के भी पिटती थीं तृप्ति डिमरी, 'मां बहन' के प्रमोशन में खोला राजZoom

नई दिल्ली: तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं. यह फिल्म आज यानी 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान तृप्ति ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और कुछ ऐसे मजेदार किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर हर किसी को अपना बचपन याद आ जाएगा. आईएनएस के दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने हंसते हुए बताया कि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता से खूब मार पड़ती थी.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बचपन में माता-पिता की मार से कोई नहीं बचा होगा, सबने कभी न कभी तो मार खाई ही होगी. जब मैं बड़ी हो रही थी, तब तो मेरी बहुत ज्यादा कुटाई होती थी.”

जब बिना बात के ही पड़ जाती थी डांट

तृप्ति ने आगे बड़े ही मजाकिया अंदाज में एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, “कभी-कभी तो ऐसा होता था कि जिस दिन मेरी कोई गलती नहीं होती थी, उस दिन भी मुझे मार पड़ जाती थी. मैं जब बाहर से घर लौटती थी और बहुत खुश दिखती थी, तो घरवाले पूछते थे, क्या बात है, आज इतनी खुश क्यों हो? और बस इसी बात पर डांट या मार पड़ जाती थी.” तृप्ति का कहना है कि बचपन में सजा पाना उनके लिए बहुत आम बात थी, लेकिन आज जब वो उन दिनों को याद करती हैं, तो उन्हें चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

फिल्म के किरदारों में दिखेगा दम

अपनी फिल्म ‘मां बहन’ के बारे में बात करते हुए तृप्ति ने बताया कि इस फिल्म की कहानी बहुत अलग है. फिल्म में तीन मुख्य किरदार हैं और तीनों ही अपने-अपने तरीके से बहुत मजबूत हैं. कहानी में जब भी कोई परेशानी या हंगामा होता है, तो तीनों के हिस्से में बराबर की मुश्किलें आती हैं.

एक बिखरा हुआ पर प्यारा परिवार

तृप्ति के मुताबिक, फिल्म में जिस परिवार को दिखाया गया है, वह बहुत बिखरा हुआ और अजीब सा है, लेकिन यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती भी है. कहानी में ये तीनों किरदार एक ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जहां से निकलने के लिए उन्हें हर पल नए-नए जुगाड़ और तरीके लगाने पड़ते हैं.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *